{"_id":"5a7bf2714f1c1bcb268b8c28","slug":"ranveer-singh-playing-ice-cricket-in-switzerland-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: एक्टिंग ही नहीं किक्रेट में भी माहिर हैं खिलजी, आखिरी बॉल पर छक्का मार जीत ली बाजी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VIDEO: एक्टिंग ही नहीं किक्रेट में भी माहिर हैं खिलजी, आखिरी बॉल पर छक्का मार जीत ली बाजी
Thu, 08 Feb 2018 01:03 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 08 Feb 2018 01:03 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म ‘पद्मावत’ में खिलजी का दमदार रोल निभाने वाले रणवीर सिंह न सिर्फ एक अच्छे अभिनेता हैं बल्कि एक अच्छे खिलाड़ी भी हैं। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ एक वीडियो इस बात की पुष्टि करता है।
2 of 4
ranveer singh
बता दें, वीडियो में रणवीर सिंह न सिर्फ शानदार बैटिंग करते हुए दिख रहे हैं बल्कि साथ-साथ मैच की जबरदस्त कमेंट्री में भी अपना हाथ आजमा रहे हैं। वीडियो में रणवीर सिंह ने मैच के आखिरी ओवर की गेंद पर छक्का मारकर दर्शकों का दिल जीत लिया।
3 of 4
ranveer singh
खास बात यह है कि बॉलीवुड के खिलजी को क्रिकेट से काफी लगाव है और यही कारण है कि रणवीर सिंह इस समय इंग्लिश प्रीमियर लीग के ब्रांड एंबेसडर भी हैं। इतना ही नहीं रणवीर सिंह देश-विदेश में होने वाले स्पोर्ट्स के इंवेट का हिस्सा भी बनते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranveer singh
स्विट्जरलैंड में खेले गए रणवीर सिंह के इस मैच में उनके लिए फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ ने बॉलिंग की। रोहन की गेंद का शानदार जवाब देते हुए रणवीर सिंह ने ओवर की आखिरी गेंद में छक्का जड़ दिया। इस वीडियो में रणवीर सिंह अग्रेंजी भाषा में कमेंट्री कर रहे हैं। उनकी कमेंट्री और स्टाइल ने यकीनन हजारों लोगों का दिल जीत लिया होगा। रणवीर सिंह के इस क्रिकेट वीडियो को सिंद्धात अग्रवाल नाम के शख्स ने यू-ट्यूब चैनल पर शेयर किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।