सब्सक्राइब करें

VIDEO: रणवीर सिंह ने मारा भाग्यश्री के बेटे को जोरदार मुक्का, वीडियो हो रहा खूब वायरल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Sun, 17 Mar 2019 08:26 PM IST
विज्ञापन
Ranveer singh Punched to Abhimanyu Dasani mard ko dard nahi hota
बॉलीवुड - फोटो : Instagram

सुपरहिट फिल्म 'मैंने प्यार किया' की अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म तैयार हो गई है। ऐसे में अभिनेता फिल्म की प्रमोशन में बिजी हो गए हैं। वह इस सिलसिले में बॉलीवुड के नए सुपस्टार रणवीर सिंह के पास पहुंचे। रणवीर एक बार फिर अपने हरफनमौला अंदाज में नजर आए, लेकिन अभिमन्यु को नहीं पता था कि रणवीर सिंह उन पर भारी पड़ जाएंगे।

Trending Videos
Ranveer singh Punched to Abhimanyu Dasani mard ko dard nahi hota
Abhimanyu Dassani - फोटो : social media

दरअसल, रणवीर और अभिमन्यु का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे खुद अभिमन्यु ने शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर सिंह ने अभिनेता को मुक्का मारा और यह कहा कि फ्रिक करने की बात नहीं हैं क्योंकि मर्द को दर्द नहीं होता है। बता दें कि अभिमन्यु फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' की प्रमोशन के लिए यह सब कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer singh Punched to Abhimanyu Dasani mard ko dard nahi hota
bhagyshree and abhimanyu - फोटो : file

फिल्म में उनके अलावा राधिका मदान और गुलशन देवैया भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी की बात करे तो बता दें कि फिल्म के मुख्य किरदार (अभिमन्यु) के पास ऐसी शक्तियां जो उसे बाकी लोगों से अलग खड़ा करती है। एक तरह से अभिनेता को फिल्म में एक डिसऑर्डर किरदार में दिखाया जाएगा जिससे उसे किसी भी तरह का दर्द महसूस नहीं होता है। फिल्म आगामी 21 मार्च को रिलीज होगी। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

@ranveersingh Simmba meets Surya! Dard nahi hota baki sab hota hai 😉 still love you bro tu hi Mera Bhai hai 🤗

A post shared by Abhimanyu Dassani (@abhimanyud) on

Ranveer singh Punched to Abhimanyu Dasani mard ko dard nahi hota
Mard Ko Dard Nahi - फोटो : social media

रिलीजिंग से पहले इसे कई फिल्म फेस्टिवल में जगह मिली थी जहां इसकी जमकर तारीफ की गई। इसी के चलते अभिमन्यु को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका है। आपको जानकर हैरानी होगी कि अभिनेता ने फिल्म में सभी खतरनाक स्टंट अपनी जान पर खेलकर खुद ही किए हैं। फिल्म के लेखक और निर्देशक वसन बाला हैं। फिल्म के निर्माता आरएसवीपी के रोनी स्क्रूवाला हैं।

विज्ञापन
Ranveer singh Punched to Abhimanyu Dasani mard ko dard nahi hota
Mard Ko Dard Nahi Hota - फोटो : social media

इससे पहले अभिमन्यु दसानी (Abhimanyu Dasani) ने कहा था - 'मुझे मम्मी को टीवी पर देखना बिल्कुल पसंद नहीं था। मैं उन्हें लेकर प्रोटेक्टिव और पोजेसिव था कि उन्हें किसी और के साथ देख नहीं सकता था। मुझे हमेशा ऐसा लगता था कि वह मेरी मां हैं और उन्हें मेरे साथ होना चाहिए। फिल्में मेरी मां को मुझसे दूर लेकर जा रही थीं। कई दिनों तक मुझे फिल्मों से नाराजगी भी हुई।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed