{"_id":"5a50c4f84f1c1bfe7a8b581a","slug":"ranveer-singh-rejects-the-offer-for-akshay-kumar-singh-is-king-sequel","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर ने ठुकराया ‘सिंह इज किंग’ का ऑफर, इस वजह से नहीं बनी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर ने ठुकराया ‘सिंह इज किंग’ का ऑफर, इस वजह से नहीं बनी बात
Sun, 07 Jan 2018 08:03 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 07 Jan 2018 08:03 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
ranveer sardar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलिवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार की फिल्म 'सिंह इज किंग' के सीक्वल 'शेर सिंह' की चर्चा हर ओर जोरों पर है। इस फिल्म के लिए रणवीर सिंह को सरदार का रोल ऑफर किया गया था लेकिन ख़बर है कि उन्होंने रोल को करने से साफ मना कर दिया है।
2 of 4
ranveer singh
मिड डे की खबर के अनुसार, रणवीर ने इस फिल्म को इसलिए मना किया क्योंकि वह निर्देशक मनीष शर्मा की अगली फिल्म में सरदार का ही रोल निभा रहे हैं। रणवीर बैक टू बैक दो फिल्मों में सरदार का रोल नहीं करना चाहते। इसलिए उन्होंने ‘शेर सिंह’ में काम करने से मना कर दिया।
3 of 4
ranveer akshay
रिपोर्ट में बताया गया कि इस फिल्म को लेकर रणवीर और शैलेंद्र सिंह की मुलाकातें भी हुई। रणवीर को ‘शेर सिंह’ की कहानी भी पसंद आई। इसके बाद रणवीर ने स्क्रिप्ट की भी मांग की। शैलेंद्र उन्हें स्क्रिप्ट भेजने ही वाले थे कि उन्होंने रोल करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ranveer singh
बता दें रणवीर इन दिनों जोया अख्तर की फिल्म 'गली बॉय' को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि भगवान की मेहरबानी से उन्हें हर बार अच्छी फिल्म और अच्छे किरदार मिल जाते हैं। वो उस किरदार में दमदार बनाने के लिए पूरी मेहनत और लगन से काम कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।