फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रणवीर सिंह ने किया बड़ा खुलासा, इस फिल्म के लिए खुद को मारे थे घूंसे और पेट में लगाए थे स्टेपलर

Wed, 27 Nov 2019 06:37 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 27 Nov 2019 06:37 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh reveals stapled his stomach punched himself for emotional scene in Lootera
Ranveer Singh - फोटो : social media

अभिनेता रणवीर सिंह की गिनती उन कलाकारों में होती हैं जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। रणवीर सिंह ने बॉलीवुड की फिल्मों में लीक से हटकर किरदार किए हैं जिन्हें उनके फैंस और सिनेप्रेमियों ने काफी पसंद किया है। उनकी शानदार फिल्मों में की लिस्ट में फिल्म 'लुटेरा' का नाम भी शामिल है। इस फिल्म में उनके किरदार का नाम वरूण श्रीवास्तव, जिसने दर्शकों के दिलों को अलग छाप छोड़ी। अब इस फिल्म को लेकर रणवीर ने एक खास खुलासा किया।

Ranveer Singh reveals stapled his stomach punched himself for emotional scene in Lootera
lootera - फोटो : file photo

रणवीर सिंह ने हाल ही में फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा को इंटरव्यू दिया। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी सफर, संघर्ष और अभिनय के बारे में बात की। इस इंटरव्यू में अनुपमा चोपड़ा ने साल 2013 में आई रणवीर की फिल्म लुटेरा के एक खास सीन को याद दिलाया। ये सीन उस समय का था जब फिल्म के अंदर रणवीर सिंह को गोली लगती है। अनुपमा चोपड़ा ने रणवीर सिंह से सवाल किया- ऐसा सुना है कि लुटेरा में उस एक सीन में भाव लाने के लिए आपने अपने पेट में स्टेपल किया था और खुद को घूसा मारा था ?

Ranveer Singh reveals stapled his stomach punched himself for emotional scene in Lootera
ranveer singh - फोटो : file photo

अनुपमा चोपड़ा के इस सवाल के जवाब में रणवीर सिंह ने हां कहा। उन्होंने कहा- 'मैं उस वक्त में कलाकार के तौर पर बहुत कच्चा था और अपने क्राफ्ट को खोज रहा था। जो मेरे पास क्राफ्ट था लेकिन मैं उससे सहज नहीं था। मुझे नहीं पता था कि ये कैसे करना है। मैं इतना कच्चा था कि मुझे फिल्ममेकिंग की एबीसी भी नहीं आती थी।' रणवीर सिंह ने अपनी बात को पूरा करने के लिए अपनी पहली 'बैंड बाजा बारात' का जिक्र किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh reveals stapled his stomach punched himself for emotional scene in Lootera
ranveer Singh - फोटो : instagram

रणवीर ने कहा- 'बैंड बाजा बारात के वक्त भी मुझे कुछ नहीं पता था। फिल्म की शूट के पहले दिन मुझे ये भी नहीं पता था कि फिल्म शूट के दौरान बूम माइक वाले शख्स का क्या रोल है। मैंने अनुष्का शर्मा से पूछा कि क्या ये यहीं खड़ा रहेगा और अब मैं जब लुटेरा को देखता हूं तो मैं उस सीन को इसी तरह देखता हूं, क्योंकि ये मुझे उस शारीरिक दर्द की याद दिलाता है, लेकिन अब मुझे अपने क्राफ्ट की जानकारी है और मैं इसके साथ सहज हूं। अब मैं जानता हूं कि सही इमोशंस लाने के अन्य तरीके भी हैं।'

विज्ञापन
Ranveer Singh reveals stapled his stomach punched himself for emotional scene in Lootera
Ranveer Singh - फोटो : amar ujala mumbai

आपको बता दें कि रणवीर सिंह और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द क्रिकेट विश्व कप 1983 से प्रेरित फिल्म 83 मं नजर आने वाले हैं। बॉलीवुड द्वारा फिल्म 83 के माध्यम से 1983 विश्व कप में टीम इंडिया की जीत की कहानी को एकबार फिर से दोहराया जा रहा है। इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव की भूमिका में दिखाई देंगे। हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स फिल्म कही जा रही 83 अगले साल 10 अप्रैल को रिलीज होगी। निर्देशक कबीर खान की ये फिल्म तीन भाषाओं में रिलीज होने जा रही है।

पढ़ें: 'दबंग 3' ही नहीं रिलीज से पहले ही विवादों में फंसी ये छह फिल्में, इस एक्टर को तो छोड़नी पड़ी थी मूवी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed