{"_id":"5aae55104f1c1bba758b61dd","slug":"ranveer-singh-says-he-got-band-baaja-baaraat-film-becuase-of-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान के इस शख्स ने रणवीर सिंह को दिलवाया था पहला रोल, 8 साल बाद बड़ा खुलासा ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान के इस शख्स ने रणवीर सिंह को दिलवाया था पहला रोल, 8 साल बाद बड़ा खुलासा
Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Ranveer Singh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रणवीर सिंह ने बीते 8 सालों में सफलता की उन बुलंदियों को छू लिया है जहां तक पहुंचना हर एक्टर का सपना होता है। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' में गुजराती लड़के का किरदार हो या फिर 'बाजीराव -मस्तानी' में पेशवा का रोल। दोनों को ही रणवीर सिंह ने ऐसे निभाया कि वह यादगार बन गए। इस बीच रणवीर एक इवेंट में पहुंचे और 8 साल पुराने राज का खुलासा किया।
2 of 5
ranveer singh
रणवीर सिंह ने बॉलीवुड में 'बैंड बाजा बारात' फिल्म से करियर की शुरुआत की थी। 'न्यूज 18 राइजिंग इंडिया सम्मिट' में रणवीर सिंह ने पहली फिल्म के बारे में ऐसी बात बताई जिसे लोग नहीं जानते होंगे। रणवीर सिंह ने कहा - 'रणबीर कपूर ने बैंड बाजा बारात में काम करने के लिए इंकार कर दिया था जिसके बाद यह फिल्म मुझे ऑफर हुई। यशराज फिल्म्स एक नए चेहरे की तलाश कर रहा था और इस तरह यह रोल मुझे मिला।'
3 of 5
ranveer singh
रणवीर ने कहा - 'मैं न तो कोई वीडियो में दिखा और न ही कभी मॉडलिंग की। अचानक से रोल मिलना मेरे लिए किसी सपने से कम नहीं था। करीब 3 साल तक हाथ में पोर्टफोलियो लेकर घूमा।' आपको बता दें, रणवीर सिंह को बॉलीवुड में एनर्जेटिक हीरो कहा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone, ranveer singh
इसके साथ ही रणवीर सिंह ने कहा - 'पहली बार लाइमलाइट में आने पर काफी नर्वस था। फिल्म रिलीज होने के तीन दिन बाद लोगों ने मुझे पहचानना शुरू कर दिया। मुझे उस वक्त यह नहीं पता था कि कैसे इन सब चीजों को डील करना है।'
विज्ञापन
5 of 5
Ranveer Singh
रणवीर सिंह की फिल्म 'बैंड बाजा बारात' साल 2010 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ लीड रोल में अनुष्का शर्मा थीं। रणवीर को बॉलीवुड में महज 8 साल हुए हैं लेकिन इस एक्टर ने एक से बढ़कर एक फिल्में देकर कुछ ही समय में एक्टिंग का लोहा मनवा लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।