{"_id":"5a827f944f1c1bff388b7d7f","slug":"ranveer-singh-shares-his-feelings-on-working-with-anushka-sharma-and-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह ने एक साथ क्यों लिया अनुष्का और दीपिका का नाम ? किस बात का दिया क्रेडिट ?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह ने एक साथ क्यों लिया अनुष्का और दीपिका का नाम ? किस बात का दिया क्रेडिट ?
Tue, 13 Feb 2018 11:33 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पद्मावत में निभाए गए खिलजी के अपने रोल के लिए रणवीर सिंह को हर तरफ से वाहवाही मिल रही है। रणवीर की जबरदस्त एक्टिंग के लिए क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से बहुत प्रशंसा मिल रही है। रणवीर ने खुद को दिए जा रहे क्रेडिट पर खुलकर बात की है। रणवीर ने कहा है कि सेट पर मौजूद दूसरा एक्टर आपका काम आसान कर देता है।
2 of 4
रणवीर ने कहा, जैसा आपका को-स्टार होता है , आप भी वैसे ही काम करते हैं। अच्छे को-एक्टर आपका काम आसान कर देते हैं और आपकी परफॉर्मेंस को भी बढ़ाते हैं। मैने ऐसा कई बार अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, आलिया और अब जिम सरभ के साथ काम करते हुए महसूस किया है। बता दें कि रणवीर ने करियर की शुरुआत अनुष्का के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी। फिल्म को जबरदस्त कामयाबी मिली थी।
3 of 4
रणवीर ने कहा वे खुद को बहुत लकी मानते हैं कि करियर की शुरुआत से ही उन्हें ऐसे अच्छे एक्टर्स के साथ काम करने को मिला जिससे उनका काम भी बेहतर हुआ और उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला। जिम सरभ के साथ काम करने को लेकर भी रणवीर ने ऐसा कहा था। रणवीर ने कहा था कि कफूर के कारण ही खिलजी के किरदार को मजबूती मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ranveer Singh
फिलहाल रणवीर सिंह डायरेक्टर जोया अख्तर की फिल्म 'गली ब्वॉय' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट के साथ लीड रोल निभाते नजर आएंगे। खास बात यह है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह एक स्ट्रीट ब्वॉय का रोल निभाने वाले हैं। आलिया और रणवीर की साथ में यह पहली फिल्म होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।