फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेटर शिखर धवन को अब ये ट्रेनिंग दे रहे रणवीर सिंह, खूब वायरल हो रहा वीडियो

Thu, 25 Apr 2019 07:31 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 25 Apr 2019 07:31 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh Shikhar Dhawan dance video on Khalibali song viral
Ranveer and Shikhar - फोटो : file photo

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म '83' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों रणवीर की ट्रेनिंग लेते हुई कई तस्वीरें आईं। इस बीच रणवीर सिंह का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें मशहूर क्रिकेटर शिखर (Shikhar Dhawan) धवन को 'पद्मावत' फिल्म के फेमस गाने का सिग्नेचर स्टेप सिखा रहे हैं। 

Ranveer Singh Shikhar Dhawan dance video on Khalibali song viral
Ranveer and Shikhar - फोटो : instagram

यह वीडियो खूब देखा जा रहा है। इस वीडियो को शिखर धवन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में रणवीर शिखर धवन को 'खलीबली' गाने के स्टेप्स सिखा रहे हैं। वीडियो में रणवीर और शिखर की बांडिंग पसंद की जा रही है। खास बात यह है कि जितनी दिलचस्पी से रणवीर गाने के स्टेप्स सिखा रहे हैं उतनी शिद्दत से शिखर भी डांस सीख रहे हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Khoob Jamega rang, Jab ho Gabbar aur Khilji sang! Learning each other's moves ;)

A post shared by Shikhar Dhawan (@shikhardofficial) on

Ranveer Singh Shikhar Dhawan dance video on Khalibali song viral
Deepika Padukone - फोटो : file photo

इस वीडियो से पहले रणवीर की दीपिका के साथ की तस्वीरें चर्चा में रही थीं। दीपिका और रणवीर, शूटिंग से ब्रेक ले मायानगरी में हुई शादी में नजर आए थे। यह तस्वीरें दीपिका के कजिन मिहिर मंजेश्वर की शादी की थीं। हरदम अतरंगी आउटफिट में दिखने वाले रणवीर शादी में एक डीसेंट से एटायर में नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh Shikhar Dhawan dance video on Khalibali song viral
Deepika and Ranveer - फोटो : file photo

दीपिका हमेशा की तरह यहां भी गजब ढा रही थी। दीपिका ने रोहित बल द्वारा डिजाइन की गई ऑफ व्हाइट रंग की साड़ी पहनी थी। फिल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण ने हाल में ही मेघना गुलजार की फिल्म छपाक का दिल्ली शिड्यूल पूरा किया है। वहीं रणवीर सिंह '83' फिल्म में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह कपिल देव का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी।

विज्ञापन
Ranveer Singh Shikhar Dhawan dance video on Khalibali song viral
ranveer singh - फोटो : अमर उजाला

1983 का वर्ल्ड कप पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है शायद यही वजह है कि फिल्म की स्टारकास्ट पर बहुत ध्यान रखा गया। बीते कुछ दिनों में फिल्म के बाकी किरदारों का खुलासा किया गया है। '83' में रणवीर सिंह के अलावा पंकज त्रिपाठी, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, ताहिर भसीन, आर बद्री, हार्डी संधु, एमी विर्क और साहिल खट्टर अहम भूमिका निभा रहे हैं। खास बात ये है कि इस फिल्म से कपिल देव की बेटी अमिया देव भी बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही है। अमिया देव फिल्म में कबीर खान की असिस्टेंट रहेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed