{"_id":"5a7e75c14f1c1b2d068b5b1f","slug":"ranveer-singh-speaks-about-on-threats-to-deepika-padukone-during-padmaavat-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' बवाल पर दीपिका का साथ नहीं दे पाए थे रणवीर, अब खुलकर बताई वजह ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' बवाल पर दीपिका का साथ नहीं दे पाए थे रणवीर, अब खुलकर बताई वजह
Sat, 10 Feb 2018 12:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 10 Feb 2018 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer deepika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बीते कई दिनों से बॉलीवुड में ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी करने वाले हैं हालांकि इन खबरों की अभी तक आधारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसी बीच 'पद्मावत' के खिलजी से जब दीपिका को मिल रही धमकी के बारे में पूछा तो उन्होंने ऐसा जवाब दिया जिसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे।
2 of 5
ranveer deepika
'पद्मावत' रिलीज से पहले करणी सेना और राजपूत लोगों ने जमकर बवाल मचाया था हालांकि रिलीज के बाद यह बात साफ हो गई कि बवाल बेबुनियाद था। इस बवाल के बीच फिल्म एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को जमकर धमकियां मिल रही थीं लेकिन रणवीर का कोई भी रिएक्शन सामने नहीं आया था।
3 of 5
ranveer deepika
इस पर जब रणवीर से सवाल पूछा गया तो उन्होंने अपनी बेबाक राय India Today को दिए गए इंटरव्यू के दौरान रखी। रणवीर ने कहा - 'मुझे उस समय बहुत गुस्सा आया था। मैं चाहता था कि इस बारे में अपनी राय रखूं लेकिन क्योंकि मुझे कुछ न कहने की हिदायत दी गई थी इसलिए मैं चुप था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer deepika
इसके साथ ही रणवीर ने कहा - 'फिल्म से जुड़े मसले पर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर का जवाब देने का अधिकार होता है। अगर वह कुछ कहते और मैं कुछ कहता तो बात और बिगड़ सकती थी। मैं उन लोगों के लिए और मुश्किलें खड़ी नहीं करना चाहता था। मैं बस यही चाहता था कि फिल्म किसी तरह से रिलीज हो जाए।'
विज्ञापन
5 of 5
ranveer deepika
आपको बता दें, 'पद्मावत' रिलीज के दौरान न केवल संजय लीला भंसाली बल्कि दीपिका पादुकोण को भी लगातार धमकियां मिल रही थीं। इन धमकियों पर टीम के किसी भी मेंबर की तरफ से कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी। ऐसा कहा जा रहा था कि भंसाली ने अपनी टीम को किसी भी तरह का बयान न देने की हिदायत दी थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।