फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Singh: पैन इंडिया स्टार बनेंगे रणवीर सिंह? 'अन्नियां' नहीं अब एस. शंकर की इस फिल्म में आएंगे नजर

Tue, 08 Nov 2022 01:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 08 Nov 2022 01:27 PM IST
विज्ञापन
Ranveer Singh to join hands with S Shankar for Pan India project based on the Tamil epic tale Velpari
एस शंकर, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं और अब तक के अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुके हैं। अभिनेता अक्सर ही अपने स्टाइल को लेकर भी सुर्खियों बटोरते हैं। वहीं, अब खबर सामने आई है कि रणवीर सिंह जल्द ही एक पैन इंडिया फिल्म में नजर आने वाले हैं। अभिनेता ने मशहूर निर्देशक एस.शंकर के साथ पैन इंडिया फिल्म के लिए हाथ मिलाया है।

Ranveer Singh to join hands with S Shankar for Pan India project based on the Tamil epic tale Velpari
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह और एस शंकर ने पहले खबर साझा की थी कि वे तमिल भाषा की हिट फिल्म 'अन्नियां' के रीमेक में साथ काम करने जा रहे हैं, जो 2005 में रिलीज हुई थी। हालांकि, इस पर कभी काम नहीं हो सका। वहीं, अब समाने आई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर सिंह और एस शंकर सबसे बड़ी पैन इंडिया फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। यह फिल्म तमिल महाकाव्य उपन्यास 'वेलपरी' पर आधारित होगी, जो तमिल साहित्य का एक महत्वपूर्ण अंश है। इस नॉवेल को व्यापक रूप से सु वेंकटेशन की सर्वश्रेष्ठ कृतियों में से एक माना जाता है।

Sidhu Moosewala New Song: सिद्धू मूसेवाला का आखिरी गाना ‘वार’ हुआ रिलीज, एक घंटे में ही मिले रिकॉर्डतोड़ व्यूज

Ranveer Singh to join hands with S Shankar for Pan India project based on the Tamil epic tale Velpari
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट के अनुसार इस पैन इंडिया फिल्म में दर्शकों को सब कुछ देखने को मिलेगा। इसमें दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी और शानदार एक्शन सीन्स की भरमार होगी। कहा जा रहा है कि मेकर्स ने फिल्म को तीन भाग में बनाने का फैसला किया है। वहीं, पहले पार्ट को 2023 के मध्य में फ्लोर पर लाने की तैयारी की जा रही है। यह फिल्म रणवीर सिंह और एस शंकर की अब तक की सबसे बड़ी फिल्म होगी। हालांकि मेकर्स की ओर से इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट होना अभी बाकी है।

Har Har Mahadev: 'हर हर महादेव' के खिलाफ इतनी नाराजगी क्यों, आखिर क्या है विवाद की असल वजह? जानें यहां

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Singh to join hands with S Shankar for Pan India project based on the Tamil epic tale Velpari
रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस साल उनकी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखाने में नाकाम साबित हुई और ढेर हो गई। वहीं, अब वह रोहित शेट्टी की फिल्म 'सर्कस' और करण जौहर की 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आने वाले हैं।

Dabangg 4: चुलबुल पांडे के फैंस के लिए खुशखबरी! अरबाज खान ने 'दबंग 4' को लेकर किया बड़ा खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed