{"_id":"5a9e7a604f1c1be13b8b65e4","slug":"ranveer-singh-will-playing-lead-role-in-karan-joha-osho-acharya-rajneesh-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'पद्मावत' के बाद अब इस बायोपिक में नजर आएंगे रणवीर सिंह, जान लें आप भी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'पद्मावत' के बाद अब इस बायोपिक में नजर आएंगे रणवीर सिंह, जान लें आप भी
Tue, 06 Mar 2018 05:11 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 06 Mar 2018 05:11 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावत' और 'बाजीराव मस्तानी' जैसी बायोपिक में बेहतरीन एक्टिंग करने के बाद अब रणवीर सिंह एक और बायोपिक में काम करते नजर आएंगे। यह बायोपिक निर्देशक और निर्माता करण जौहर के धर्मा प्रॉडक्शन के बैनर तले बनाई जाएगी। अगली स्लाइड में जानें रणवीर सिंह किसकी बायोपिक में आएंगे नजर...
2 of 4
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार करण जौहर भारतीय दार्शनिक 'ओशो' आचार्य रजनीश की बायॉपिक बनाने का फैसला किया है। जिसके लिए उन्होंने रणवीर सिंह को कास्ट करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।
3 of 4
खबरों की मानें तो ओशो की बायॉपिक को बड़े बजट में बनाया जाएगा। इस फिल्म को लेकर करण जौहर बताया कि इस बायॉपिक को हिंदी सहित कई और भाषाओं में बना कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रिलीज किया जाएगा। ओशो को मानने वाले कई बॉलीवुड स्टार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
बात करें ओशो की तो ओशो ने अपने पूरे जीवन में बोल्ड शब्दों में रूढ़िवादी धर्मों की आलोचना की, जिसके कारण वह हमेशा से विवादों में रहे। ओशो एक भारतीय विचारक थे। अपने जीवनकाल के दौरान उन्हें विवादास्पद रहस्यदर्शी गुरु और आध्यात्मिक शिक्षक के रूप में देखा गया। उन्होंने मानव कामुकता के प्रति खुले रवैया की वकालत की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।