फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ranveer Vs Wild: रणवीर सिंह ने शो को मिल रही प्रतिक्रिया पर जताई खुशी, कहा- ये बेहद रोमांचक था

Sun, 10 Jul 2022 10:26 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sun, 10 Jul 2022 10:26 AM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपने पहले ओटीटी शो रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बियर ग्रील्स में नजर आए। नेटफ्लिक्स के इस स्पेशल इंटरेक्टिव शो को दुनिया भर में लोगों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है।

विज्ञापन
Ranveer Vs Wild with bear grylls: Ranveer Singh expressed happiness over the positive response to the show
रणवीर सिंह वर्सेज वाइल्ड विद बेयर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह हाल ही में अपने पहले ओटीटी शो रणवीर वर्सेस वाइल्ड विद बियर ग्रील्स में नजर आए। नेटफ्लिक्स के इस स्पेशल इंटरेक्टिव शो को दुनिया भर में लोगों से काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। दर्शकों द्वारा अपने पहले नॉन फिक्शन शो को मिल रहे प्यार पर अभिनेता ने खुशी जाहिर की है। एक्टर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैंने व्यक्तिगत रूप से सोचा था कि यह बहुत अच्छा है और मैं वास्तव में खुश हूं कि यह दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल कर रहा है।

Ranveer Vs Wild with bear grylls: Ranveer Singh expressed happiness over the positive response to the show
रणवीर सिंह और बियर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ने आगे कहा कि यह मेरे लिए एक प्रयोग था और मैं इस बारे में अनिश्चित था कि यह काम करेगा या नहीं। ईमानदारी से कहूं तो नेटफ्लिक्स और बानीजे के लोग मुझसे ज्यादा आश्वस्त थे। लेकिन जब हम बाहर गए और हमने इसे शूट किया तो परिणाम देख मैं भी हैरान था। इससे मेरा भी भरपूर मनोरंजन हुआ। पद्मावत अभिनेता रणवीर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में निर्माताओं से इस शो के बारे में सुनने के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया भी साझा की।

Ranveer Vs Wild with bear grylls: Ranveer Singh expressed happiness over the positive response to the show
रणवीर सिंह - फोटो : insta

रणवीर ने कहा मुझे याद है कि कमरे में बानी जे और नेटफ्लिक्स की टीमों के इस शो पर प्रतिक्रिया देते हुए मैंने कहा था कि इसमें सभी नौरस है। इसमें हास्य, भावना, रोमांच, रहस्य, रोमांस है। उन्होंने कहा मैं वास्तव में खुश हूं कि मेरे लिए उन्होंने जो प्रयोग किया वह इतना अच्छा काम कर रहा है। इस दौरान रणवीर से यह सवाल भी पूछा गया कि करियर के ऐसे समय में उन्होंने एक नॉन फिक्शन शो करने का विकल्प क्यों चुना।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranveer Vs Wild with bear grylls: Ranveer Singh expressed happiness over the positive response to the show
बेयर ग्रिल्स, रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

इसका जवाब देते हुए रणवीर ने कहा जब मुझे यह शो दिया गया तो मैं कुछ ऐसा करने के लिए बहुत उत्साहित था, जो पहले कभी नहीं किया या पहले कभी देखा नहीं गया। यह मुझे अपनी ओर आकर्षित करता है। जीवन में मेरा झुकाव जोखिम लेने की ओर है। मैं कुछ ऐसा करने की कोशिश कर रहा था जो पहले कभी नहीं किया था और यह शो वही था, जो इसके बारे में रोमांचक था। इस दौरान अभिनेता ने जंगल किंग के नाम से मशहूर बियर ग्रिल्स के साथ काम करने के अपने अनुभवों को भी साझा किया।

विज्ञापन
Ranveer Vs Wild with bear grylls: Ranveer Singh expressed happiness over the positive response to the show
रणवीर सिंह, बियर ग्रिल्स - फोटो : सोशल मीडिया

रणवीर ने कहा मेरा पहला विचार यह था कि जंगल में जाना कितना अच्छा होगा। कुछ ऐसा जो पहले कभी नहीं किया था। मैं बहुत आभारी हूं कि इस दौरान मेरे साथ बियर ग्रिल्स थे। उनसे सीखने के लिए बहुत कुछ है। यह शो और अनुभव बियर के बिना कुछ भी नहीं है। वर्क फ्रंट की बात करें तो 37 वर्षीय अभिनेता जल्द ही जैकलिन फर्नांडिस और पूजा हेगड़े के साथ रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में दिखाई देंगे। यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। इसके अलावा रणवीर सिंह अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ अपनी फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में भी दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed