अभिनेता रणवीर शौरी ने ट्विटर पर अपने एक कमेंट में राजनीतिक चर्चाओं में हिस्सा लेने वाले और सक्रिय रहने वाले छात्रों की अलोचना की थी। इसके बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें निंदा का सामना करना पड़ा। दरअसल रणवीर ने पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि की गिरफ्तारी पर प्रतिक्रिया दी थी, जिसके बाद कुछ नेटिजन्स ने उन्हें घेर लिया था।
यूजर ने कहा- 'कोंकणा सेन ने तुम्हें छोड़कर सही किया', रणवीर शौरी ने जवाब देकर की बोलती बंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीरे शौरी ने कहा कि छात्र छात्राओं को राजनीति से दूर ही रहना चाहिए। उन्हें बीच में नहीं बोलना चाहिए। एक पत्रकार के ट्वीट पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी, जिसमें दिशा की गिरफ्तारी को लेकर चिंता जताई गई थी। उन्होंने कहा कि छात्रों को राजनीति से दूर रखना दरअसल अच्छी चीज है।
इतना कहते ही रणवीर घिर गए। कुछ यूजर्स उनकी राय से बिल्कुल सहमत नहीं हैं। एक ने तो यह तक लिख डाला कि कोंकणा सेन सही ('राइट') थीं जब उन्होंने आपको छोड़ा। अभिनेता ने भी इसका करारा जवाब दिया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए लिखा ‘नहीं, नहीं, मैं राइट हूं और वो लेफ्ट’।
Keeping students out of politics is actually a good thing, imho.
— Ranvir Shorey (@RanvirShorey) February 15, 2021
बता दें कि अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा उनकी पत्नी थीं। उन्हें खुले विचारों के लिए जाना जाता रहा है। कोंकणा और रणवीर की शादी साल 2010 में हुई थी और पांच साल साथ रहने के बाद ये अलग हो गए। बीते साल इनका तलाक हो गया। कोंकणा सेन और रणवीर शौरी का एक बेटा भी है, जिसका नाम हारून है।
बता दें कि रणवीर शौरी ने पिछले दिनों बेटे हारून के पालन-पोषण के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे की भलाई मेरे लिए सबसे पहले और जरूरी है। मैं नहीं चाहता हूं कि मेरे और कोंकणा के रिश्ते की किसी भी कड़वाहट का वो सामना करे। हम जो भी कदम उठाते हैं उसमें हारून का हित सबसे पहले रखते हैं। साथ ही उन्होंने कोंकणा सेन शर्मा के साथ दोबारा काम करने में संदेह जताया।