{"_id":"602bbba78ebc3ee9456ea065","slug":"the-kapil-sharma-show-producer-salman-khan-is-trying-to-resolve-differences-between-kapil-sharma-and-sunil-grover","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'द कपिल शर्मा शो' में दोबारा हो सकती है गुत्थी की एंट्री, कभी कपिल के साथ झगड़े के बाद सुनील ने छोड़ दिया था शो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'द कपिल शर्मा शो' में दोबारा हो सकती है गुत्थी की एंट्री, कभी कपिल के साथ झगड़े के बाद सुनील ने छोड़ दिया था शो
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Feb 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunil Grover with kapil sharma
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोनी टीवी के मशहूर शो 'द कपिल शर्मा शो' के अचानक बंद हो जाने से फैंस को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, काफी दिनों से शो के बंद होने की खबरें आ रही थी। लेकिन 31 जनवरी को जब 'द कपिल शर्मा शो' बंद हो गया, तो दर्शकों को अच्छा नहीं लगा। लोगों ने सोशल मीडिया पर शो के बंद होने पर सवाल खड़े कर दिए। तो वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो 'द कपिल शर्मा शो' जल्द ही लौट कर आएगा और इस बार फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी देगा।
2 of 5
सुनील ग्रोवर, सलमान खान और कपिल शर्मा
- फोटो : इंस्टाग्राम
जी हां, 'द कपिल शर्मा शो' फिर से लोगों को हंसाने के लिए ऑन एयर होगा। लेकिन इस बार शो में कई नई चीजें देखने को मिलेंगी। इसके साथ ही शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की वापसी भी हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुपरस्टार सलमान खान कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच सुलह करवा रहे हैं। सलमान सुनील के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हैं और वो चाहते हैं कि सुनील शो में वापसी करें। आपको बता दें कि 'द कपिल शर्मा शो' के प्रोड्यूसर सलमान खान हैं।
3 of 5
kapil and sunil
सिर्फ इतना ही नहीं 'द कपिल शर्मा शो' की वापसी जुलाई में होगी और माना जा रहा है कि इस बार शो में कॉमेडियन सुनील ग्रोवर भी लोगों को हंसाते हुए नजर आएंगे। कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर कपिल शर्मा के मेकअप आर्टिस्ट ने सुनील ग्रोवर के साथ फोटो भी शेयर की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
कपिल शर्मा
- फोटो : Twitter
बता दें कि कोरोना महामारी के कारण 'द कपिल शर्मा शो' बिना दर्शकों के चल रहा था, लेकिन अब उसे कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया है। शो जुलाई में फिर से ऑन एयर होगा और इसमें ऑडियंस भी नजर आएगी। तो वहीं शो के ऑफ एयर होने से पहले कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ बातचीत की थी। इस दौरान उन्होंने शो के बंद होने की असल वजह बताई थी और कहा था, 'मुझे घर में अपनी पत्नी के साथ वक्त बिताना है। हम दूसरी बार माता-पिता बनने वाले हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
kapil sunil
अगर शो में सुनील ग्रोवर की वापसी होती है, तो फैंस के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज होगा। कपिल और सुनील की जोड़ी को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया जाता था। दोनों के बीच हुए विवाद के बाद सुनील ग्रोवर ने शो छोड़ दिया था। इसके साथ अन्य कलाकारों जैसे अली असगर, चंदन प्रभाकर ने भी शो छोड़ दिया था। लेकिन कुछ समय बाद चंदन शो में वापस आ गए थे, लेकिन अली और सुनील ने शो में वापसी नहीं की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।