एक दिन पहले पूरे कपूर परिवार ने बॉलीवुड अभिनेता-डायरेक्टर और प्रोड्यूसर रणधीर कपूर का जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस दौरान चेंबूर स्थित राज कपूर के बंगले पर जुटे। पार्टी में करीना कपूर खान, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, करिश्मा कपूर, नीतू कपूर और परिवार के अन्य सदस्य सहित परिवार के करीबी लोग शामिल हुए। जिसके बाद सोशल मीडिया पर रणधीर कपूर के जन्मदिन की तस्वीरें वायरल हुई।
राजीव कपूर के निधन के पांच दिन बाद ही पार्टी करने पर ट्रोल हुआ था कपूर परिवार, अब करीना के पापा ने दी सफाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन पार्टी सेलिब्रेशन की तस्वीरें सामने आने के बाद यूजर्स ने बुरी तरह ट्रोल किया। सोशल मीडिया पर लगातार कपूर परिवार की आलोचना की जा रही है। राजीव कपूर का निधन 9 फरवरी 2021 को चेंबूर के एक अस्पताल में हुआ। उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई। राजीव कपूर के निधन के बाद परिवार ने एलान किया था कि कोविड-19 महामारी के चलते राजीव कपूर का चौथा नहीं किया जाएगा। वहीं, पिछली रात कपूर परिवार ने रणधीर की पार्टी का सेलिब्रेशन किया।
इसके लिए पूरे परिवार को निशाने पर लिया गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि अभिनेता राजीव कपूर की मौत के पांच दिन भी पूरे नहीं हुए और ये लोग जन्मदिन मना रहे हैं। वहीं, एक यूजर ने लिखा, 'इनके यहा ही तो मौत हुई थी, और बर्थडे सेलिब्रेशन भी हो रहा है, कितनी जल्दी खत्म होते हैं इनके इमोशन।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कम से कम 12 दिन तक तो रूकते'। वहीं एक यूजर ने लिखा,"बहुत खूब, क्या वैल्यू हैं, पार्टी हो रही है।
"
वहीं, दूसरी ओर ट्रोल होने पर होने पर रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया 'घर में कोई पार्टी नहीं हुई। बस एक छोटी मीटिंग हुई है। एक शोकसभा हुई। यहां कोई सेलिब्रेशन नहीं हुआ। हम मेरे छोटे भाई को मिस कर रहे हैं। उसके निधन से पूरा परिवार दुखी है। बता दें कि पिछले दो साल में कपूर फैमिली में यह चौथी मौत है। एक इंटरव्यू में रणधीर ने कहा था कि राजीव की मौत के बाद वो अपने घर में बिल्कुल अकेले पड़ गए हैं।
'
भाई को खोने के बाद रणधीर कपूर 15 फरवरी को अपना 74वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर 14 फरवरी की शाम को कपूर फैमिली में बर्थडे डिनर का आयोजन किया गया। इसके लिए कपूर फैमिली और उनसे जुड़े खास लोग चेंबूर स्थित राज कपूर के बंगले पर जुटे थे।