फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Keerthy Suresh Anirudh: हजारों दिलों की धड़कन कीर्ति सुरेश जल्द बनने जा रहीं दुल्हनिया, इस म्यूजिक डायरेक्टर से रचाएंगी शादी

Tue, 16 Feb 2021 05:36 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Tue, 16 Feb 2021 05:36 PM IST
विज्ञापन
Anirudh Keerthy Suresh Marriage: Keerthy Suresh And Anirudh Ravichander Rumoured To Marry This Year
कीर्ति सुरेश - फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial

दक्षिण की लोकप्रिय अभिनेत्री कीर्ति सुरेश इन दिनों चर्चा में बनी हुई हैं। खबरें आ रही हैं कि हजारों दिलों पर राज करने वाली कीर्ति जल्द ही अपने नए जीवन की शुरुआत करने जा रही हैं। वे शादी के बंधन में बंध सकती हैं। सूत्रों के मुताबिक म्यू्जिक डायरेक्टर अनिरुद्ध रविचंदर उनके हमसफर बनेंगे।

Anirudh Keerthy Suresh Marriage: Keerthy Suresh And Anirudh Ravichander Rumoured To Marry This Year
कीर्ति सुरेश - फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial

इस खबर को सुनते ही उनके फैंस चौंक गए हैं। हालांकि दोनों ने अभी इसकी सार्वजनिक तौर पर घोषणा नहीं की है।अभिनेत्री की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है। वह काफी सक्रिय भी रहती हैं और फैंस से जुड़े रहने के लिए समय समय पर खूब फोटो और वीडियो साझा करती रहती हैं। फैंस को भी उनका साउथ इंडियन लुक खूब भाता है।

Anirudh Keerthy Suresh Marriage: Keerthy Suresh And Anirudh Ravichander Rumoured To Marry This Year
कीर्ति सुरेश - फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial

बता दें कि कीर्ति और अनिरुद्ध रविचंदर एक दूसरे को पहले से जानते हैं और कई फिल्मों में एक दूसरे के साथ काम भी कर चुके हैं। इन्होंने रेमो, थाना सेरधा कूटम और अग्नयाथवसी जैसी फिल्में की हैं। इसके बाद से खबरे आने लगीं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Anirudh Keerthy Suresh Marriage: Keerthy Suresh And Anirudh Ravichander Rumoured To Marry This Year
कीर्ति सुरेश - फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial

अनिरुद्ध रविचंदर से शादी की खबरों से पहले चर्चा का बाजार इस कयास से गर्म था कि कीर्ति किसी नेता के बेटे शादी करने वाली हैं। साथ ही शादी के बाद वह फिल्मी करियर को अलविदा भी कह सकती हैं। हालांकि कि इस बात का उन्होंने खंडन किया था। और अब बड़े म्यूजिक डायरेक्टर संग उनके रिश्ते की खबरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।

विज्ञापन
Anirudh Keerthy Suresh Marriage: Keerthy Suresh And Anirudh Ravichander Rumoured To Marry This Year
कीर्ति सुरेश - फोटो : Insatagram- @keerthysureshofficial

वर्क फ्रंट की बात करें तो कीर्ति कई फिल्मों में काम कर रही हैं। उनके पास कई दक्षिण भारतीय भाषाओं की फिल्में हैं, जिनमें 2 तमिल और एक-एक तेलुगु और मलयालम भाषा की फिल्में हैं। साथ ही 2022 में वे सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी नजर आ सकती हैं। फिल्म का नाम ‘सरकारु वारी पाटा’ (Sarkaru Vaari Paata) है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed