फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर पूछा आज सोमवार मना लूं? यूजर ने लिखा- आपकी इन हरकतों की वजह से...

Tue, 16 Feb 2021 04:45 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Tue, 16 Feb 2021 04:45 PM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Got Trolled By Users After Latest Tweet On Valentine Day
अमिताभ बच्चन - फोटो : Tumblr: @srbachchan

महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आएदिन कोई ना कोई ट्वीट भी करते हैं। ऐसे ही उन्होंने वैलेंटाइन डे के अगले दिन 15 फरवरी को एक ट्वीट किया। लेकिन ये ट्वीट करना बिग बी को भारी पड़ गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने उनकी जमकर क्लास लगा दी यानी कि ट्रोल कर दिया।

Amitabh Bachchan Got Trolled By Users After Latest Tweet On Valentine Day
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter @SrBachchan

जहां एक तरफ वैलेंटाइन डे को सेलेब्स ने खास तरीके से मनाया तो वहीं दूसरी तरफ अमिताभ बच्चन वैलेंटाइन डे को लेकर किए गए ट्वीट के कारण ट्रोल हो रहे हैं। महानायक ने ट्विटर पर लिखा, 'आज भी कोई दिन है या फिर सोमवार मना लूं?' इस ट्वीट के साथ ही उन्होंने हंसने वाले इमोजी भी बनाए। इस ट्वीट के बाद अमिताभ बच्चन ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।
 

Amitabh Bachchan Got Trolled By Users After Latest Tweet On Valentine Day
अमिताभ बच्चन के ट्वीट का स्क्रीनशॉट - फोटो : Twitter

एक सोशल मीडिया यूजर ने महानायक पर सीधा चोरी का इल्ज़ाम लगा दिया। उसने लिखा, 'अंकल प्लीज, ट्वीट तो चोरी मत करो।' तो वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'सर, जया जी ने खाना नहीं दिया क्या आज?' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan Got Trolled By Users After Latest Tweet On Valentine Day
अमिताभ बच्चन के ट्वीट का स्क्रीनशॉट - फोटो : Twitter

तो वहीं लकी नाम के एक यूजर ने लिखा, 'बच्चन साहब आपकी इन हरकतों की वजह से ही अब आपको कोई गंभीरता से नहीं लेता है।' अन्य एक यूजर ने बिग बी के इस ट्वीट पर कमेंट किया, 'सर इससे अच्छा कोई अपना डायलॉग रिपीट कर दिया करो, व्हाट्सएप कॉपी से तो अच्छा होगा।'

विज्ञापन
Amitabh Bachchan Got Trolled By Users After Latest Tweet On Valentine Day
अमिताभ बच्चन - फोटो : Twitter

तो वहीं 15 फरवरी को अमिताभ बच्चन को फिल्म इंडस्ट्री में पूरे 52 साल हो गए। 15 फरवरी साल 1969 में अमिताभ बच्चन ने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था। बता दें कि अमिताभ बच्चन ने मृणाल सेन की फिल्म 'भुवन शोम' में एक वॉयस नैरेटर के तौर पर डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। महानायक की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अमिताभ बच्चन 'ब्रह्मास्त्र', 'झुंड', 'चेहरे', 'मे-डे' जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed