{"_id":"602b9cb28ebc3ee9296fafc3","slug":"sandeep-nahar-s-wife-kanchan-sharma-carrying-his-dead-body-with-her-to-the-hospitals","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संदीप नाहर का शव लेकर अस्पतालों के चक्कर काटती रहीं पत्नी कंचन शर्मा, पुलिस को नहीं दी थी सूचना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संदीप नाहर का शव लेकर अस्पतालों के चक्कर काटती रहीं पत्नी कंचन शर्मा, पुलिस को नहीं दी थी सूचना
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Tue, 16 Feb 2021 03:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी की शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले संदीप नाहर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाये थे। तो वहीं अब संदीप नाहर आत्महत्या मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है। गोरेगांव पुलिस के अनुसार, संदीप नाहर के शव को लेकर उनकी पत्नी कंचन शर्मा दो अस्पतालों के चक्कर काटती रहीं। इतना ही नहीं पुलिस ने कई और बातें भी बताई हैं।
2 of 5
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता के आत्महत्या मामले में गोरेगांव पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में पुलिस ने बताया कि, कंचन शर्मा अपने पति संदीप का शव लेकर पहले तो अस्पतालों के चक्कर लगाती रहीं। जब अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया, तो वो बिना पुलिस को सूचना दिए शव को अपने साथ घर लेकर आ गईं।
3 of 5
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
पुलिस के आगे बताया कि, संदीप ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर के फांसी लगा ली थी। जब इसकी जानकारी उनकी पत्नी को हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने के लिए बढ़ई को बुलाया था। दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और उनकी पत्नी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर संदीप को पंखे से उतारा। उसके बाद वो उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गईं। जब अस्पताल में संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। तब कंचन उन्हें घर ले आईं और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने बॉडी को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का पता चल सके। इसके साथ ही पुलिस कारपेंटर का बयान दर्ज कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kanchan sharma-sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
इस मामले में डीसीपी विशाल ठाकुर ने कहा कि, 'संदीप की पत्नी कंचन ने बताया कि उनकी बॉडी हैंगिंग पोजिशन में थी। उन्होंने दो लोगों के साथ मिलकर बॉडी को नीचे उतारा। बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर ही मौत के कारणों का पता चलेगा।'
विज्ञापन
5 of 5
sandeep nahar
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि संदीप नाहर ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन के अजीब बर्ताव के बारे में कई खुलासे किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि वो 2 साल से काफी परेशान हैं और ट्रॉमा से गुजर रहे हैं। इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद ही उन्होंने सुसाइड कर लिया। अभिनेता के आत्महत्या के बाद लोग उनकी पत्नी कंचन को खरी-खोटी सुना रहे हैं और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। एक्टर संदीप नाहर ने फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' और 'केसरी' में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।