रणवीर शौरी इन दिनों नेटफ्लिक्स की वेबसीरीज सेक्रेड गेम्स 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। 18 अगस्त को अपना जन्मदिन मना रहे रणवीर शौरी 47 साल के हो गए हैं। रणवीर अपने अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।
पूजा भट्ट के साथ अफेयर को लेकर चर्चा में था ये एक्टर, मारपीट का लगा था आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर शौरी का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यही से की। फिल्मों की बात करें तो रणवीर ने मनीषा कोइराला के साथ फिल्म एक छोटी सी लव स्टोरी से डेब्यू किया। इसके बाद वो जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं।
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं चल पाया। पूजा भट्ट, रणवीर शौरी की नशे की लत से काफी परेशान थीं। यही नहीं कई बार तो रणवीर शौरी ने पूजा से मारपीट भी की। पूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताई थी।
पढ़ें: 5 फिल्मों में पानी की एक-एक बूंद को तरसे लोग, इस वजह से आमिर तो पहुंचे थे ऑस्कर
पूजा भट्ट ने बताया था कि 'रणवीर मेरे घर आए, उन्होंने शराब पी रखी थी और बिना किसी वजह के उन्होंने मुझ पर हमला कर दिया। उस वक्त मेरी एक सर्जरी भी हुई थी। रणवीर ने उसी पर इतनी जोर से मारा कि खून निकलने लगा।' पूजा भट्ट ने इसके बाद रणवीर शौरी के खिलाफ एफआईआर तक करवाई। दूसरी ओर रणवीर शौरी ने कहा कि 'पूजा खूब शराब पीती थीं और काफी हिंसक हो जाती थीं।'
पूजा भट्ट से अलग होने के बाद रणवीर ने अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा को डेट करना शुरू किया। 3 सितंबर 2010 को रणवीर और कोंकणा शादी के बंधन में बंधे। कोंकणा और रणवीर का बेटा हुआ जिसका नाम हारून शौरी है। रणवीर और कोंकणा के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। साल 2015 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।