फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पैसों के लिए एक्टिंग की दुनिया में आए थे रणवीर शौरी, महेश भट्ट की बेटी को किया डेट और रचाई कोंकणा सेन से शादी, अब हो चुका है तलाक

Sun, 16 Aug 2020 03:54 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 16 Aug 2020 03:54 PM IST
विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Special: Know Untold facts About Traffic Signal Actor
रणवीर शौरी - फोटो : ट्विटर

रणवीर शौरी इन दिनों दिनों कोंकणा सेन से तलाक को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों का तलाक आपसी सहमति से पूरा किया गया है। रणवीर और कोंकणा ने अपने अलग होने की खबर वर्ष 2015 में दी थी। 18 अगस्त 1972 को जन्में रणवीर ने कई हिट फिल्मों में अभिनय से दर्शकों का दिल जीता। रणवीर अपने अलग तरह के किरदारों के लिए जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें।

Ranvir Shorey Birthday Special: Know Untold facts About Traffic Signal Actor
रणवीर शौरी

रणवीर शौरी का जन्म पंजाब के जालंधर में हुआ था। उन्होंने अपनी पढ़ाई भी यही से की। फिल्मों की बात करें तो रणवीर जिस्म, लक्ष्य, प्यार के साइड इफेक्ट्स, खोसला का घोसला, सिंह इज किंग, चांदनी चौक टू चाइना और एक था टाइगर जैसी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। रणवीर अपने अलग तरह के अभिनेय के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों रणवीर नेपोटिज्म को लेकर खूब बयान दे रहे हैं।

Ranvir Shorey Birthday Special: Know Untold facts About Traffic Signal Actor
कोंकणा सेन - फोटो : social media

1997 में रणवीर ने वीजे का काम शुरू किया और साल 2002 तक ये काम किया। परिवार की आर्थिक हालत को देखते हुए उन्होंने एक्टिंग करने का फैसला लिया। इस प्रकार देखा जाए तो उन्हें कैमरे के पीछे से कैमरे के आगे आने के लिए पांच से छह साल का समय लगा। साल 2002 में रणवीर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोइराला के साथ फिल्म 'एक छोटी सी लव स्टोरी' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Special: Know Untold facts About Traffic Signal Actor
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट
रणवीर शौरी और पूजा भट्ट अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों लंबे समय तक लिव इन रिलेशनशिप में थे लेकिन यह रिश्ता आगे नहीं चल पाया। पूजा भट्ट, रणवीर शौरी की नशे की लत से काफी परेशान थीं। यही नहीं कई बार तो रणवीर शौरी ने पूजा से मारपीट भी की। पूजा ने एक इंटरव्यू में अपनी आपबीती बताई थी। दूसरी ओर रणवीर शौरी ने कहा कि 'पूजा खूब शराब पीती थीं और काफी हिंसक हो जाती थीं।'
विज्ञापन
Ranvir Shorey Birthday Special: Know Untold facts About Traffic Signal Actor
रणवीर शौरी, कोंकणा सेन - फोटो : file photo

पूजा भट्ट से अलग होने के बाद रणवीर ने अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा को डेट करना शुरू किया। 3 सितंबर 2010 को रणवीर और कोंकणा शादी के बंधन में बंधे। कोंकणा और रणवीर का बेटा हुआ जिसका नाम हारून शौरी है। रणवीर और कोंकणा के बीच भी सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। हाल ही में दोनों का तलाक हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed