{"_id":"5f3905698ebc3e3cfc6c411c","slug":"javed-ali-on-connection-with-govinda-says-my-first-song-as-a-playback-singer-was-for-govinda-sir","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"गोविंदा के इस गाने से गायक जावेद अली को मिला था फर्स्ट ब्रेक, खुद गोविंदा के सामने जाहिर किए जज्बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गोविंदा के इस गाने से गायक जावेद अली को मिला था फर्स्ट ब्रेक, खुद गोविंदा के सामने जाहिर किए जज्बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 16 Aug 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी फिल्मों में अपनी उपस्थिति से सभी दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेने वाले अभिनेता गोविंदा इस हफ्ते टीवी के रियलिटी शो 'सारेगामापा लिटिल चैंप्स' के मेहमान बने। फिल्मों की तरह इस शो में पहुंच कर भी गोविंदा ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा और इस शो के प्रतिभागियों की खूब सराहना भी की। लेकिन, इस शो के जज गायक जावेद अली खुद गोविंदा के प्रशंसक निकले और उन्होंने गोविंदा की तारीफ की लड़ियां बांध दीं।
2 of 5
सारेगामापा लिटिल चैंप्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के प्रतिभागियों ने गोविंदा के कुछ गीत जैसे; 'किसी डिस्को में जाएं' और 'व्हाट इज मोबाइल नंबर' जैसे गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी। इससे जज जावेद अली को अपने पुराने दिन याद आ गए। वह कहते हैं, 'मैंने पार्श्व संगीत की दुनिया में कदम गोविंदा सर की फिल्म 'बेटी नंबर 1' के एक गीत से रखा था। इस फिल्म में मैंने 'चोरी चोरी आंख लड़ी, धीरे धीरे बात बढ़ी' गाना गाया था। इसका संगीत विजू शाह का है और गोविंदा सर ने इस गीत पर पर्दे पर प्रस्तुति दी है।'
3 of 5
सारेगामापा लिटिल चैंप्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अपनी बात को जारी रखते हुए जावेद कहते हैं, 'बेशक, न तो यह गीत बहुत मशहूर हो पाया और न ही यह फिल्म बहुत बड़ी हिट हो पाई। लेकिन, वह पल मेरी जिंदगी के बहुत शानदार रहे और मैं उन्हें कभी भुला नहीं सकता। आज यहां गोविंदा सर मौजूद हैं तो मैं इस मंच का उपयोग करके उनके सामने आभार व्यक्त करना चाहता हूं। उस फिल्म में गोविंदा सर की आवाज बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। वह हमेशा मेरे पसंदीदा रहे हैं। उन्हें लोगों का मनोरंजन करने वाला सबसे बड़ा अभिनेता माना जाता है और वह कॉमेडी के बादशाह भी रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
गोविंदा, जावेद अली
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिर्फ कॉमेडी ही नहीं, गोविंदा का नाम गंभीर किरदारों को निभाने में भी काफी बड़ा रहा है। जावेद कहते हैं, 'शोला और शबनम, आग और स्वर्ग जैसी फिल्में उनकी सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक हैं जिन्हें मैं कभी भी देख सकता हूं। ये फिल्में जब भी टीवी पर आती हैं तो मैं इन्हें जरूर देखता हूं।'
विज्ञापन
5 of 5
गोविंदा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गोविंदा फिलहाल फिल्मों से दूरी बनाए हुए हैं। अंतिम बार उन्हें पिछले साल रिलीज हुई फिल्म 'रंगीला राजा' में दोहरा किरदार निभाते हुए देखा गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।