अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति सोशल मीडिया पर अपने भाई के लिए न्याय मांग रही हैं। साथ ही उनसे जुड़ी यादों को भी साझा करती रहती हैं। श्वेता सिंह कीर्ति अब तक भाई सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ी कई यादों, तस्वीरों और वीडियो को साझा कर चुकी हैं। अब उन्होंने अपने भाई की बचपन की तस्वीर को साझा किया है।
बचपन में ऐसे दिखते थे सुशांत सिंह राजपूत, बहन ने साझा की दिवंगत अभिनेता की थ्रोबैक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्वेता सिंह कीर्ति लगातार सुशांत सिंह राजपूत के लिए सोशल मीडिया के जरिए न्याय मांग रही है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भाई की तस्वीर साझा की है। श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुशांत सिंह राजपूत की एक बचपन की तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह काफी क्यूट दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर के पोस्ट में उन्होंने मशहूर उपन्यासकार ब्रैड मेल्टजर की पंक्तियां लिखी हैं।
श्वेता सिंह कीर्ति ने भाई की बचपन की तस्वीर को साझा करते हुए पोस्ट में लिखा, 'जब आप किसी चीज पर विश्वास करते हैं, तो उसके लिए लड़ें, और जब आप देखें की अन्याय पूरी ताकत के साथ लड़ रहा है तो ऐसे लड़े, जैसे आप पहले कभी नहीं लड़े हो।' सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत की बचपन की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।
A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on
वहीं श्वेता सिंह कीर्ति ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। जिसमें सुशांत सिंह राजपूत अपनी चारों बहनों के साथ मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। भाई और बहनों का यह वीडियो काफी मस्ती भरा है। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत की बहनें उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाम से बुलाती हुई दिख रही हैं।
“We had joy, we had fun!
We had seasons in the sun ☀️
But the smile and the song
Like the seasons have all gone”
How I wish we were all together again...❤️ #Youwillstayinourheartsforever #comeback @itsSSR pic.twitter.com/HJNF3fUTg5
आपको बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2016 में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की बायोपिक एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी में काम किया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद किया गया था। महेंद्र सिंह धोनी के किरदार में सुशांत सिंह राजपूत ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं, लेकिन बीती 14 जून ने हर किसी को हैरान कर दिया जब सुशांत सिंह राजपूत का शव उनके घर में मिला।
पढ़ें: लता मंगेशकर और कंगना रनौत ने अटल बिहारी वाजपेयी को किया याद, पूर्व प्रधानमंत्री को ऐसे दी श्रद्धांजलि