सैफ अली खान 16 अगस्त को 50 साल के हो गए हैं। पति के जन्मदिन पर करीना कपूर ने एक छोटी सी पार्टी का आयोजन किया। बीती रात को करिश्मा कपूर, सोहा अली खान, कुणाल खेमू सहित अन्य लोग सैफ और करीना के घर पहुंचे। इस मौके पर करीना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है।
प्रेग्नेंसी के एलान के बाद पहली बार बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं करीना कपूर, सैफ के बर्थडे पर साझा किया वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीना ने बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान पिंक कलर की ड्रेस पहनी हुई है। वहीं सैफ अली खान ने भी पिंक कुर्ते के साथ सफेद रंग का पैजामा पहना हुआ है। सामने आए वीडियो में सैफ, करीना के माथे पर किस कर रहे हैं। जिसके बाद दोनों हग करते हैं।
बुमरैंग वीडियो में करीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिख रही हैं। प्रेग्नेंसी के एलान के बाद ये पहली बार है जब करीना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। वीडियो के साथ करीना ने लिखा- 'मेरी जिंदगी की रोशनी को हैप्पी बर्थडे।'
Happy birthday to the sparkle of my life ❤️
A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on
सोहा अली खान ने सैफ के साथ की एक तस्वीर पोस्ट की है। तस्वीर में कुणाल खेमू भी हैं। सोहा ने लिखा- '50वें जन्मदिन की शुभकामनाएं भाई। आप मुझे हर रोज 'मैं' रहने की प्रेरणा देते हैं और हमेशा याद दिलाते हैं कि आगे और भी अच्छा होने वाला है।'
A post shared by Soha (@sakpataudi) on
बता दें कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक बयान जारी कर उनके घर आने वाले नन्हे मेहमान के बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा था कि, ‘हमें ये एलान करते हुए खुशी हो रही है कि हम अपने घर में एक इजाफा होने की उम्मीद कर रहे हैं। आप सभी शुभचिंतकों को हमें लगातार प्यार और समर्थन देने के लिए धन्यवाद।’