बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ को लेकर चर्चा में चल रहे हैं। लंबे समय के बाद धर्मेंद्र को सिल्वर स्क्रीन पर देखकर फैंस भी काफी उत्साहित हो गए थे। अब खबर आ रही है कि इस फिल्म के बाद धर्मेंद्र शाहिद कपूर और कृति सेनन की एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।
Dharmendra: रणवीर सिंह के बाद अब शाहिद कपूर के दादा बनेंगे धर्मेंद्र, अमित जोशी की इस फिल्म में आएंगे नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अपने अभिनय का दमखम दिखाने के बाद धर्मेंद्र जल्द ही एक बार फिर फिल्म में दादा का रोल निभाते नजर आएंगे, लेकिन इस बार वह रणवीर सिंह नहीं बल्कि शाहिद कपूर के दादा की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं और इसका निर्देशन अमित जोशी और आराधना शाह ने किया है।
Sara Ali Khan: पहली फिल्म से ही दर्शकों के दिलों पर छा गई थीं सारा, इन एक्टर्स के साथ रहे अफेयर्स के चर्चे
गौरतलब है कि फिल्म का शीर्षक अभी तक सामने नहीं आया है। हालांकि, मेकर्स ने फिल्म का पोस्टर जरूर लॉन्च कर दिया है। इस तरह देखा जाए तो उम्र के इस पड़ाव पर भी धर्मेंद्र अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में अभिनेता ने फिल्म में उनके किसिंग सीन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि यह उनके बाएं हाथ का खेल है, जिसके बाद फैंस ने अभिनेता की खूब सराहना की थी।
Punjab 95: टोरंटो फिल्म फेस्टिवल में नहीं होगा 'पंजाब 95' का प्रीमियर? वेबसाइट पर नहीं कोई जानकारी
बता दें कि करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। फिल्म ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये की धुंआधार कमाई की है। फिल्म का अभी भी जबर्दस्त प्रदर्शन कायम है। इस फिल्म के जरिए करण ने सात ने साल बाद निर्देशक की कुर्सी संभाली है और अपने प्रयास में सफल भी रहे हैं।
Pankaj Tripathi: 'अग्निपथ' में इस सीन के बाद बेहोश होकर गिर गए थे पंकज त्रिपाठी, जानें क्यों ऐसी हुई थी हालत
बता दें कि 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट लीड रोल में नजर आए हैं। उनके अलावा शबाना आजमी, धर्मेंद्र और जया बच्चन ने भी अहम रोल अदा किया है।