{"_id":"67ad913f08ec9e70da07df8c","slug":"rashmi-desai-birthday-tapasya-of-uttaran-know-about-her-career-these-bhojpuri-and-bollywood-films-2025-02-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmi Desai Birthday: 'उतरन' की तपस्या बन कमाई पहचान, भोजपुरी-बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rashmi Desai Birthday: 'उतरन' की तपस्या बन कमाई पहचान, भोजपुरी-बॉलीवुड की इन फिल्मों में भी कर चुकी हैं काम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Thu, 13 Feb 2025 12:01 PM IST
सार
टीवी धारावाहिक 'उतरन' की तपस्या यानी अभिनेत्री रश्मि देसाई आज यानी 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। उनके जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं रश्मि के करियर और निजी जीवन से जुड़े उतार चढ़ाव के बारे में।
विज्ञापन
1 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
टीवी धारावाहिक 'उतरन' की तपस्या यानी अभिनेत्री रश्मि देसाई आज यानी 13 फरवरी को अपना जन्मदिन मना रही हैं। रश्मि देसाई ने इससे पहले भोजपुरी फिल्मों में भी काफी काम किया, हालांकि उन्हें प्रसिद्धी अपने इसी टीवी धारावाहिक से मिली। अभिनेत्री का नाम दिवंगत अभिनेता सिद्धार्थ शुक्ला के साथ भी जुड़ चुका है। आइए आपको बताते हैं अभिनेत्री से जुड़ी ये सारी खास बातें।
2 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
सिद्धार्थ शुक्ला के साथ जुड़ा नाम
'दिल से दिल तक' के सेट पर उनकी मुलाकात सिद्धार्थ शुक्ला से हुई थी। इस शो के दौरान दोनों नजदीक आ गए थे। हालांकि, निजी कारणों से उनके बीच विवाद हुए और दोनों के रास्ते जुदा हो गए। रश्मि देसाई अपनी लव लाइफ में काफी अनलकी रही हैं। उन्होंने साल 2011 में उन्होंने नंदीश संधू के साथ शादी रचाई थी, 4 साल के बाद ही दोनों अलग भी हो गए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि वे अभी भी सही जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं।
3 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
भोजपुरी फिल्मों में किया काम
रश्मि बिग बॉस 13 और बिग बॉस 15 का हिस्सा भी रहीं। इसके अलावा उन्होंने खतरों के खिलाड़ी 6 में हिस्सा लिया था। रश्मि देसाई हिट शोज में काम करने की पूरी कोशिश कर रही थीं, हालांकि पैसों की तंगी के कारण इससे पहले रश्मि देसाई बी ग्रेड फिल्मों में भी काम किया। वे कई सारी भोजपुरी फिल्मों का भी हिस्सा रहीं। रश्मि पहली बार साल 2002 में 'कन्यादान' नामक असम फिल्म में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
रश्मि देसाई
- फोटो : इंस्टाग्राम
वेब सीरीज और बड़े पर्दे का सफर
रश्मि देसाई ने साल 2021 में ओटीटी पर भी डेब्यू किया। अभिनेत्री रश्मि देसाई तंदूर (2021), रात्रि के यात्री (2022), एलएलबी (2023), वूमनिया (2024), हिसाब बराबर (2025) जैसी ओटीटी सीरीज में नजर आ चुकी हैं। रश्मि देसाई ओटीटी और टीवी के अलावा बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चुका है। वह 'दबंग 2', 'सुपरस्टार' जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।