फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच अभिनेत्रियों को शादी के बाद झेलनी पड़ी मुश्किलें, श्वेता तिवारी का दूसरा रिश्ता भी टूटा

Fri, 15 Nov 2019 12:18 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 15 Nov 2019 12:18 PM IST
विज्ञापन
Rashmi Desai to Shweta Tiwari Popular Indian TV Actresses and their Failed marriages
टीवी अभिनेत्रियां - फोटो : social media

आज के पैकेज में हम बात करने जा रहे हैं टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में जिनकी पहली शादी किसी न किसी वजह से टूट गई। बात चाहे कुमकुम सीरियल की जूही परमार की हो या फिर कसौटी की श्वेता तिवारी इनके तलाक लेने के पीछे की खबर जब सामने आई तो फैंस हैरान रह गए।

Rashmi Desai to Shweta Tiwari Popular Indian TV Actresses and their Failed marriages
Rashami Desai,Nandish Sandhu - फोटो : social media
रश्मि देसाई 
'उतरन' (Uttaran ) सीरियल में तपस्या के किरदार से घर-घर मशहूर हुईं रश्मी देसाई (Rashami Desai) ने साल 2012 में अभिनेता नंदीश संधू के साथ शादी की थी। इसके बाद उन्होंने नंदीश संधू से साल 2015 में तलाक ले लिया था। रश्मि देसाई और नंदीश संधू ने टीवी धारावाहिक 'उतरन' में साथ काम किया था। शो में इन दोनों के अभिनय को काफी पसंद किया गया था। इतना ही नहीं इन दोनों ने डांस रियलिटी शो 'नच बलिए' में भी भाग लिया था। 
Rashmi Desai to Shweta Tiwari Popular Indian TV Actresses and their Failed marriages
श्वेता तिवारी - फोटो : सोशल मीडिया
श्वेता तिवारी
श्वेता तिवारी ने राजा चौधरी (Raja Chaudhary) से साल 1998 में शादी की थी। श्वेता के अनुसार उनके पहले पति राजा चौधरी ने कई बार उनपर हाथ उठाया। इसके बाद उन्होंने अभिनव कोहली से शादी की लेकिन ये शादी भी खतरे में है। श्वेता ने सीरियल 'मेरे डैड की दुल्हन' से टीवी पर कमबैक किया है। दूसरी शादी और फिर बेटे के जन्म की वजह से वो लंबे वक्त से वो टीवी से दूर थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmi Desai to Shweta Tiwari Popular Indian TV Actresses and their Failed marriages
karan and jennifer
जेनिफर विंगेट
छोटे पर्दे की मशहूर और बेहद ही खूबसूरत एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने करण सिंह ग्रोवर से दो साल साथ रहने के बाद तलाक ले लिया था। दोनों ने 2012 में शादी की थी। वैसे असल जिंदगी में शादी जेनिफर के लिए घाटे का सौदा ही रही थी। जहां एक तरफ करण सिंह ग्रोवर ने तलाक के दो सालों के अंदर ही बिपाशा बासु से तीसरी शादी कर ली थी, वहीं जेनिफर आज भी सिंगल हैं।
विज्ञापन
Rashmi Desai to Shweta Tiwari Popular Indian TV Actresses and their Failed marriages
daljeet kaur with husband - फोटो : Social Media
दलजीत कौर 
घरेलू हिंसा के चलते दलजीत कौर ने भी एक्टर शालीन भनोट से तलाक ले लिया था। दलजीत कौर और शालीन भनोट का ऑफिशियली डायवोर्स 2015 में हुआ था। दलजीत ने तलाक का कारण डोमेस्टिक वॉयलेंस (घरेलू हिंसा), दहेज प्रताड़ना और हेरेसमेंट बताया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed