फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kartik-Rashmika: कार्तिक आर्यन और रश्मिका मंदाना शेयर करेंगे स्क्रीन स्पेस? इस प्रोजेक्ट में आएंगे नजर

Wed, 24 Aug 2022 12:18 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 24 Aug 2022 12:18 PM IST
विज्ञापन
rashmika mandanna and kartik aaryan may share screen space in a advertisement know the details
कार्तिक आर्यन, रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

दक्षिण भारत की खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार रश्मिका मंदाना लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं। पुष्पा के बाद से उनकी लोकप्रियता में काफी इजाफा हुआ है, वहीं अब मेकर्स ने 'पुष्पा 2' को लेकर भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। इसी बीच रश्मिका मंदाना अभिनेता कार्तिक आर्यन को एक साथ स्पॉट किया गया। रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कलाकार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे।

rashmika mandanna and kartik aaryan may share screen space in a advertisement know the details
कार्तिक आर्यन, रश्मिका मंदाना - फोटो : social media

विज्ञापन के लिए साथ आ सकते हैं रश्मिका और कार्तिक
एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना और कार्तिक आर्यन दोनों ही इस समय सिनेमा के सबसे पॉपुलर स्टार्स में से एक हैं। रिपोर्ट की मानें तो दोनों की जोड़ी एक विज्ञापन में साथ नजर आ सकती है। फिलहाल इसको लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। दोनों को वर्सोवा जेट्टी पर एक साथ निकलते देखा गया, जहां रश्मिका नॉटेड टी शर्ट में थीं तो वहीं कार्तिक आर्यन ब्लू जींस और ब्लैक टी-शर्ट में नजर आए। जानकारी के मुताबिक, दोनों शूट के लिए साथ आए थे।

rashmika mandanna and kartik aaryan may share screen space in a advertisement know the details
रश्मिका मंदाना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के इन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं रश्मिका मंदाना
बात करें रश्मिका की तो वह साउथ में अपना जलवा बिखेरने के बाद अब बॉलीवुड में भी डेब्यू करने को तैयार हैं। उनके हाथ में एक नहीं बल्कि तीन प्रोजेक्ट हैं। एक्ट्रेस रश्मिका जल्दी ही सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म मिशन मजनू और रणबीर कपूर के साथ फिल्म एनिमल में भी नजर आएंगी। इसके अलावा एक्ट्रेस सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म गुडबाय में भी काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
rashmika mandanna and kartik aaryan may share screen space in a advertisement know the details
कार्तिक आर्यन - फोटो : social media

कार्तिक के हाथ में बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स
बात करें कार्तिक आर्यन के वर्क फ्रंट की तो फिल्म 'भूल भूलैया 2' की सफलता के बाद से ही अभिनेता के हाथ में कई बैक टू बैक प्रोजेक्ट्स हैं। वह इस समय कृति सेनन संग फिल्म 'शहजादा' को लेकर व्यस्त हैं। वहीं कार्तिक 'सत्य प्रेम की कथा' में कियारा आडवाणी संग स्क्रीन स्पेस साझा करते नजर आएंगे। इसके अलावा अभिनेता को कैप्टन इंडिया में भी लीड रोल निभाते देखा जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed