बहुत ही कम उम्र में नेशनल क्रश बन चुकीं साउथ की अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने देश भर के लोगों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई है। ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' की सफलता के बाद रश्मिका की पॉपुलरिटी और बढ़ गई है। अभिनेत्री आज अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर रश्मिका को उनके फैंस और दोस्त बधाई दे रहे हैं। इस मौके पर श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन ने रश्मिका को बधाई देते हुए ट्वीट किया।
Rashmika Mandanna New Film: जन्मदिन के मौके पर रश्मिका की फिल्म का फर्स्ट लुक जारी, हिजाब पहने नजर आईं अभिनेत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन ने लिखा- टैलेंटेड और खूबसूरत रश्मिका मंदाना को जन्मदिन की शुभकामनाएं। #थलापति 66 में आपका स्वागत है। बता दें कि रश्मिका मंदाना, थलापति विजय की अपकमिंग फिल्म 'थलापति 66' में नजर आने वाली हैं। थलापति विजय की ये 66वीं फिल्म होगी, जिसमें रश्मिका लीड रोल में दिखाई देंगी। दोनों की इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी बेताब हैं।
Wishing the talented and gorgeous @iamRashmika a very Happy Birthday !
— Sri Venkateswara Creations (@SVC_official) April 5, 2022
Welcome onboard #Thalapathy66@actorvijay @directorvamshi#RashmikaJoinsThalapathy66 pic.twitter.com/zy2DeieUFe
रश्मिका मंदाना के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी आने वाली एक अन्य फिल्म का मोशन पोस्टर लॉन्च किया गया है। फिल्म के नाम का तो अभी खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन इस फिल्म में रश्मिका के साथ दलकर सलमान भी हैं। इस फिल्म में रश्मिका आफरीन का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म का निर्देशन हनु राघवपुडी ने किया है।