फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rashmika Mandana: रश्मिका मंदाना ने ब्लू साड़ी पहन दी ऐसी किलर स्माइल, फैंस करने लगे शेर-ओ-शायरी

Sun, 06 Mar 2022 10:54 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 06 Mar 2022 10:54 AM IST
विज्ञापन
Rashmika Mandanna shared beautiful pictures in a blue saree fans said you are the reason of happiness in my life
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta

साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को ऐसे ही नेशनल क्रश नहीं  कहा जाता है। उनकी हल्की सी मुस्कुराहट भी फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देती है। हाल ही में रिलीज हुई फिल्म पुष्पा की सुपर सफलता के बाद रश्मिका को एक अलग पहचान मिली। सामी-सामी गाने के उनके हुक स्टेप पर लोगों ने जमकर वीडियो बनाईं। फिल्म में सारी सुर्खियां भले ही अल्लू अर्जुन के एक्शन ने बटोरी हों लेकिन रश्मिका मंदाना के काम को भी खूब सराहा गया। इस वजह से उनकी फैन फॉलोइंग और भी लंबी हो गई है। रश्मिका सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उनकी हर एक तस्वीर आते ही छा जाती है। अब रश्मिका ने अपनी नई तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।



 

Rashmika Mandanna shared beautiful pictures in a blue saree fans said you are the reason of happiness in my life
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta

किलर स्माइल ने बनाया फैंस को दीवाना-
इन तस्वीरों में रश्मिका नीली साड़ी पहन अपनी अदाओं से कहर ढा रही हैं। उन्होंने नीली कढ़ाईदार साड़ी के साथ स्लीवकट मैचिंग ब्लाउज टीमअप किया है। इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने बाल खुले रखें हैं और बड़े झुमको के साथ लुक को कंप्लीट किया है। इन तस्वीरों में रश्मिका बड़ी सी स्माइल देती नजर आ रही हैं। उनकी स्माइल फैंस का दिल लूट रही है और फैंस एक के बाद एक कमेंट कर रहे हैं यहां तक कि प्रशंसक उनकी तारीफ में शेर-ओ-शायरी भी कर रहे हैं।

Rashmika Mandanna shared beautiful pictures in a blue saree fans said you are the reason of happiness in my life
रश्मिका मंदाना - फोटो : insta

फैंस ने बांधे तारीफों के पुल-
रश्मिका मंदाना की तस्वीर देखने के बाद एक प्रशंसक ने लिखा, मिलावट है तुम्हारे इश्क़ में इत्र और शराब की..,इसीलिए तो कभी महक जाते है और कभी बहक जाते है...! इसी तरह दूसरे प्रशंसक ने तारीफ करते हुए लिखा, 'आप मेरी खुशियों की वजह हो'! इसके अलावा भी प्रशंसक खूब तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashmika Mandanna shared beautiful pictures in a blue saree fans said you are the reason of happiness in my life
पुष्पा द राइज के एक दृश्य में रश्मिका मंदाना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बॉलीवुड में करने जा रही हैं डेब्यू-
अगर बात करें रश्मिका के वर्क फ्रंट की तो वह हाल ही में अल्लू अर्जुन की पुष्पा में नजर आईं थीं और अब चर्चा है कि वह पुष्पा 2 में भी नजर आ सकती हैं। इसके अलावा रश्मिका जल्द ही बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रही हैं। उन्हें फिल्म 'मिशन मजनूं' में देखा जाएगा। इस फिल्म में वह एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के अपोजिट नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed