बॉलीवुड अभिनेत्रियों की तरह ही साउथ अभिनेत्रियां अपने पहनावे से लेकर रहन सहन तक हर चीज के लिए मशहूर हैं। दक्षिण भारतीय सिनेमा की ये अभिनेत्रियां सिर्फ अपनी फिल्मों में ही नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों से भी प्रशंसकों का दिल जीत लेती हैं। रश्मिका मंदाना हो या फिर समांथा अक्किनेनी ये बॉलीवुड अभिनेत्रियों को न सिर्फ अभिनय के मामले में बल्कि फैशन और लाइफस्टाइल के मामले में भी कड़ी टक्कर देती हैं। फैशन की बात की जाए तो आजकल शरीर पर टैटू गुदवाना एक फैशन सा बन गया है। कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने न सिर्फ टैटू बनवाएं, बल्कि उन्हें फ्लॉन्ट भी किया।
साउथ सिनेमा की इन अभिनेत्रियों ने बनवाया है खास जगह पर टैटू, किसी ने लिखवाया नाम तो किसी ने बनवाया सिंबल
समांथा अक्किनेनी को है टैटू बनवाने का शौक
साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री और नागार्जुन की बहू समांथा अक्किनेनी को टैटू बनवाने का बहुत शौक हैं। उनका नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। समांथा अक्किनेनी ने अपनी दाहिनी कलाई पर एक 'वाइकिंग' का चिन्ह बनवाया है। बता दें कि उनके पति नागा चैतन्य ने भी बिलकुल ऐसा ही टैटू बनवाया है। इस चिन्ह का मतलब है खुद की पहचान बनाना। इसके अलावा भी समांथा ने अपनी गर्दन के पीछे ‘YMC’ और अपने पति नागा चैतन्य के सिग्नेचर का टैटू बनवाया हुआ है।
श्रुति हसन ने बनवाएं पांच टैटू
कमल हसन की बेटी श्रुति हसन न सिर्फ साउथ सिनेमा में बल्कि बॉलीवुड में भी जाना-माना नाम हैं। अपने फैशन से तो वो हर किसी को प्रेरित करती हैं, लेकिन साथ ही ये अभिनेत्री टैटू बनवाने की भी बड़ी शौकीन हैं। श्रुति ने अपने शरीर पर टोटल पांच टैटू बनवाए हैं। पहला टैटू उनकी कलाई पर बना है, दूसरा टैटू उन्होंने अपने पैर में बनवाया है। इसके अलावा तीसरा टैटू उनके बैक पर है तो वही चौथा उनके कान के पीछे बना हुआ हैं, जिसमें म्यूज़िक का साइन है। उन्होंने एक टैटू अपने बाए हाथ के कंधें के पास बनवाया है। जिसपर तमिल भाषा में कुछ लिखा हुआ है।
रश्मिका मंदाना ने लिखवाया खास मैसेज
इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना का नाम भी शामिल है। रश्मिका मंदाना ने सिर्फ अपने अभिनय से ही लोगों का दिल नहीं जीता बल्कि सोशल मीडिया पर भी लोग उनके बारे में जानने के लिए हमेशा उत्सुक रहते हैं। अपने फैशन से रश्मिका हर किसी का दिल जीत लेती हैं। अगर बात टैटू की कि जाए तो रश्मिका की तरह उनका टैटू भी 'इरीप्लेसेब्ल' है। उनके इस टैटू का मतलब है, 'जो बदला न जा सके।' उनका टैटू दाहिने हाथ में हैं।
तृषा कृष्णन को है एनिमेशन से प्यार
नयनतारा की तरह ही तृषा कृष्णन भी साउथ का बड़ा चेहरा हैं। साउथ के अलावा वो फिल्म हिंदी फिल्म खट्टा-मीठा में भी नजर आ चुकी हैं। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार थें। तृषा कृष्णन भी टैटू बनवाने की शौकीन हैं, उन्होंने भी अपने शरीर पर कई टैटू बनवाए हैं। तृषा कृष्णन ने अपने शरीर पर अपने पसंदीदा कार्टून फाइंडिंग नेमो की फिश का डिजाइन बनवाया है। इसके अलावा भी उनके कंधे पर एक और हाथ की कलाई पर दो टैटू बने हुए हैं।