फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ratan Raajputh: मेरी बेटी भी होती तो भी मैं उसके साथ....कास्टिंग काउच का शिकार हुईं रतन राजपूत ने किया खुलासा

Fri, 23 Sep 2022 02:26 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 23 Sep 2022 02:26 PM IST
विज्ञापन
Ratan Raajputh Revealed Shocking Story of casting couch Actress said 60 years old producer mistreated her
Ratan Raajputh - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे पर्दे की लोकप्रिय अभिनेत्री रतन राजपूत ने एक बार फिर चौंका देने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने अपने ताजा व्लॉग के माध्यम से कास्टिंग काउच के काले सच को उजागर किया है। अभिनेत्री ने बताया कि आज से 14 साल पहले उनके साथ एक 60-65 साल के प्रोड्यूसर्स ने गंदी हरकत करने की कोशिश की थी। इतना ही नहीं प्रोड्यूसर ने यह तक कहा दिया था कि यदि उनकी खुदकी बेटी भी फिल्मों में डेब्यू करने वाली होती तो वह उसके साथ भी सोने में परहेज नहीं करते।" 

Ratan Raajputh Revealed Shocking Story of casting couch Actress said 60 years old producer mistreated her
रतन राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, रतन राजपूत ने अपने ताजा व्लॉग में, स्ट्रगल के दिनों को याद करते हुए कहा, "आज से 14 साल पहले की बात है। मैं अभी-अभी मुंबई गई थी। एक 60-65 साल का आदमी था। उसने मेरा अपमान किया। कहा, अपने बाल देखो, अपनी स्किन देखो, ये कैसे कपड़े पहने हैं। तुम्हे तो अपना पूरा लुक बदलना पड़ेगा। पूरा मेक ओवर करना पड़ेगा। यह सब करवाने में तकरीबन दो से ढाई लाख रुपये खर्च होंगे। लेकिन, मैं तुम पर लाखों रुपये क्यों खर्च करूं? यदि तुम चाहती हो कि मैं तुमपर पैसे लुटाऊं तो तुम्हे मुझे अपना गॉडफादर बनाना होगा। मुझे दोस्त करनी होगी।" Casting Couch: इंडस्ट्री में ईशा कोप्पिकर भी हुई कास्टिंग काउच का शिकार, खुलासा कर कही बड़ी बात

Ratan Raajputh Revealed Shocking Story of casting couch Actress said 60 years old producer mistreated her
रतन राजपूत - फोटो : Social Media

वह यह सब सुनने के बाद रतन काफी डर गईं। उन्होंने बताया कि "ऐसी बातें सुनकर मैं हैरान थी। मैंने उनसे कहा कि आपकी उम्र मेरे पिता के बराबर होगी, मैं आपसे दोस्ती कैसे कर सकती हूं? हां, मैं आपका सम्मान करती हूं। आप जैसा कहेंगे, मैं वैसा करूंगी। मेरी बातें सुनने के बाद वह आदमी मुझसे नाराज हो गया। और कहने लगा कि मैं कोई गाइड-वाइड नहीं करूंगा, यहां सिर्फ दोस्ती होती है। अगर तुम अभिनय की दुनिया में कदम रखना चाहती हो तो यह सब ड्रामा बंद करो। थोड़ा स्मार्ट बनो।" Bollywood: अभिनेत्रियां ही नहीं ये अभिनेता भी हो चुके हैं कास्टिंग काउच का शिकार, लिस्ट में हैं कई बड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
Ratan Raajputh Revealed Shocking Story of casting couch Actress said 60 years old producer mistreated her
Ratan Raajputh - फोटो : सोशल मीडिया

रतन ने आगे बताया कि "जब मैंने उस व्यक्ति से यह कहा कि आप मेरे पिता की उम्र के हैं तो वह भड़क गया और कहने लगा- 'सुनो। अगर मेरी बेटी भी एक्ट्रेस बनती तो मैं उसके साथ भी सोता।' मैं तो यह सुनकर हैरान रह गई। मैं जैसे-तैसे वहां से निकली। उस आदमी ने मेरे साथ कुछ किया नहीं, लेकिन उसकी बातों का काफी बुरा असर हुआ। मैंने एक महीने तक किसी से मीटिंग नहीं की।"  Rohit Verma: अंकल ने लड़की बना की दरिंदगी, फैशन डिजाइनर का खुलासा, बोले- प्रॉस्टिट्यूट तक का

विज्ञापन
Ratan Raajputh Revealed Shocking Story of casting couch Actress said 60 years old producer mistreated her
ratan rajput - फोटो : सोशल मीडिया

रतन ने खुलासा किया कि इस घटना के बाद उन्होंने किसी भी फिल्म के लिए ट्राय नहीं किया। रतन बोलीं, मुझे बहुत गुस्सा आता है। इतना की अगर आज भी वह आदमी मुझे कहीं मिल जाए तो मैं उसके उस मुंह पर जूता मार दूंगी, जिस मुंह से उसने अपनी बेटी के बारे में ऐसी बात कही। बताओ अब मैं इस कास्टिंग काउच के बारे में क्या कहूं? यदि कोई आज मुझसे ऐसी बात करेगा तो मैं तो उसको जूतों से धो डालूंगी।" बता दें कि रतन ने अपने व्लॉग के आखिरी में लोगों को इंडस्ट्री में कॉम्प्रोमाइज ना करने की सलाह दी। शमा सिकंदर ने फिल्म इंडस्ट्री के काले सच से उठाया पर्दा,  बोलीं- काम के बदले...

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed