{"_id":"6052e42bfa718f45d61e4f5b","slug":"ratna-pathak-birthday-special-know-the-filmy-love-story-of-ratna-pathak-and-naseeruddin-shah","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Happy Birthday Ratna Pathak: शादीशुदा नसीरुद्दीन संग लिव इन में रहने लगीं थीं रत्ना, ऐसी थी दोनों की पहली मुलाकात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Happy Birthday Ratna Pathak: शादीशुदा नसीरुद्दीन संग लिव इन में रहने लगीं थीं रत्ना, ऐसी थी दोनों की पहली मुलाकात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Thu, 18 Mar 2021 11:18 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक
- फोटो : Instagram Fan Page
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
18 मार्च 1957 को मुंबई में जन्मी रत्नी पाठक आज अपना 64वां जन्मदिन मना रही हैं। रत्ना पाठक का नाम बॉलीवुड के उन कलाकारों में आता हैं जिन्हें अभिनय की बखूबी समझ है। चाहे गंभीर करिदार हो या फिर कॉमेडी हर रोल में रत्ना पाठक ने खुद को प्रतिभाशाली साबित किया है। रत्ना पाठक फिल्म अभिनेत्री दीना पाठक की बेटी हैं। साथ ही वो सुप्रिया पाठक की बहन भी हैं। रत्ना ने दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह से शादी की है। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर आपको बताते हैं उनकी और नसीरुद्दीन शाह की दिलचस्प प्रेम कहानी के बारे में।
Trending Videos
2 of 5
रत्ना पाठक शाह और नसीरुद्दीन शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
रत्ना पाठक नसीरुद्दीन शाह से उम्र में करीब 13 साल छोटी हैं। हालांकि प्यार के लिए उम्र का ये फासला कभी मायने नहीं रखता। रत्ना और नसीर की पहली मुलाकात 1975 में हुई थी। दोनों पहली बार एक प्ले के लिए मिले थे। इस प्ले का नाम था 'संभोग से संन्यास तक' जिसका निर्देशन सत्यदेव दुबे कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
नसीरुद्दीन शाह, रत्ना पाठक
- फोटो : Instagram Fan Page
रत्ना और नसीर की जिस वक्त मुलाकात हुई उस वक्त नसीरुद्दीन शादीशुदा थे। उनकी शादी परवीन मुराद संग हुई थीं जो पाकिस्तानी थीं। नसीर परवीन से 16 साल छोटे थे। दोनों की शादी से एक बेटी हुई हीबा शाह। हालांकि परवीन और नसीरुद्दीन के रिश्ते में दरार बढ़ने लगी थी इसलिए कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए और हीबा अपनी मां के साथ ईरान चली गईं।
4 of 5
रत्ना पाठक शाह
वहीं रत्ना और नसीर के बीच नजदीकिया बढ़ने लगीं थीं। एक इंटरव्यू में रत्ना ने बताया कि, 'चीजें कुछ इस तरह से बदलीं कि पहले दिन हम बस दोस्त थे और दूसरे दिन हम एक दूसरे के साथ अलग अलग जगहों पर जाने लगे'। नसीरुद्दीन के लिए उनका पिछला रिश्ता एक गहरा चोट दे गया था और रत्नी का जिंदगी में होना उनके लिए एक दवा की तरह काम कर रहा था।
विज्ञापन
5 of 5
रत्ना पाठक शाह
- फोटो : फाइल
नसीरुद्दीन और रत्ना के धर्म अलग थे लेकिन ये बात कभी उनके रिश्ते के बीच नहीं आई। नसीरुद्दीन परवीन से अलग जरूर हुए थे लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया था इसलिए शुरूआत में उन्होंने रत्ना से शादी नहीं की बल्कि लिव इन में रहना शुरू कर दिया। इसके बाद 1 अप्रैल 1982 को दोनों ने रत्ना की मां के घर पर शादी कर ली। रत्ना के फिल्मी करियर की बात करें तो वो 'अलादीन', 'जाने तू या जाने ना', 'मंडी', 'गोलमाल 3' और 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्खा' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X