बॉक्स ऑफिस के फिर से बादशाह बन चुके अभिनेता शाहरुख खान की बिटिया सुहाना के बाद लाइमलाइट में आने की बारी अब अभिनेत्री रवीना टंडन की बिटिया की है। रवीना की शादी देश के सबसे बड़े फिल्म वितरकों में से एक अनिल थडानी से हुई है और दोनों क बिटिया ने सोशल मीडिया पर स्कूल से विदाई का अपना एक वीडियो डालकर एक तरह से ये एलान कर दिया है कि पढ़ाई लिखाई खत्म, अब बारी बड़े परदे की है।
Rasha Thadani: रवीना की बिटिया ने पूरी की 14 साल की ‘तपस्या’, नए सफर पर निकलने का किया ये बिंदास एलान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशा थडानी ने अपने स्कूल फेयरवेल के बाद जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें उन्होंने यादों को संजोया है। राशा ने अपनी पढ़ाई पूरी करने को एक तरह से खुद को लाइमलाइट में लाने का मौका बनाया है। सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो के साथ वह लिखती हैं, “हमारा स्कूल का आखिरी दिन, हमारा दूसरा घर। 14 साल। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इतना लंबा समय खत्म हो गया है। हम अपने सीनियर्स को एक के बाद एक बैच ग्रेजुएट होते हुए देखते थे, हमने कभी उम्मीद नहीं की थी कि हमारा आखिरी दिन इतनी जल्दी आ जाएगा।”
राशा आगे लिखती हैं, “जीवन में कुछ भी हासिल करने के लिए स्कूल निश्चित रूप से मेरे लिए पहला कदम रहा है, अपने पहले मील के पत्थर को पार करने पर मुझे गर्व है क्योंकि मैंने अपनी आगे की यात्रा के लिए कदम उठाया है। अपने जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन करते हुए, मैं यादों, अनुभवों और सीखों के एक पिटारे के साथ, लोगों के सबसे अद्भुत ग्रुप के बदौलत आगे बढ़ रही हूं।”
रवीना टंडन की बिटिया देखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है। सोशल मीडिया पर उनका अंदाज भी निराला ही रहा है। वह लिखती हैं, “हर साल पीछे मुड़कर देखने पर, विज्ञान, गणित, इतिहास, भूगोल, नए शिक्षक, एक अच्छी स्टूडेंट होने के लिए गोल्ड स्टार्स, किताबें भूल जाना, कक्षा में खाना, और निश्चित रूप से पकड़े जाना, ये सब अब मेरे जीवन की अनमोल यादे हैं। मैं आभारी हूं कि मुझे ऐसी रोमांचक यात्रा का सफ़र करने का अवसर मिला।” इस पोस्ट में राशा ने अपने साथियों, शिक्षकों के साथ साथ स्कूल की सफाई और सुरक्षा मे दिन रात लगे रहने वाले कर्मचारियों के प्रति भी आभार जताया है।
राशा थडानी की तरफ सोशल मीडिया पर हाल ही में उन तस्वीरों की वजह से लोगों का ध्यान गया, जो उन्होंने अपनी मां रवीना टंडन को पद्मश्री मिलने के समय साझा किए थे। इस पोस्ट मे राशा ने अपनी मां के लिए एक खूबसूरत संदेश भी लिखा था, जिसे सबने खूब पसंद किया।
यह भी पढ़ें: 'किसी का भाई किसी की जान' के इस गाने ने रचा इतिहास, कोरियन सिंगर को पछाड़ इस नंबर पर बनाई जगह