बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो न सिर्फ अपने फोटोज और वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं बल्कि साथ ही सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय भी बेबाकी से रखती हैं। ऐसे में हाल ही में एक्ट्रेस ने सरकार के एक फैसले से नाराजगी जताते हुए एक ट्वीट किया है।
बिहार सरकार के इस फैसले से बेहद नाराज रवीना टंडन, ट्वीट कर ऐसे जाहिर किया गुस्सा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल पिछले काफी समय से बिहार के किसान नीलगाय की वजह से उनके फसल बर्बाद होने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में किसानों ने सरकार से शिकायत की जिसके बाद फसल बचाने के लिए करीब 300 नीलगायों को मारने का आदेश सरकार ने दे दिया।
वहीं जब गोली मारने के बाद भी एक नीलगाय नहीं मरी तो उसे जिंदा दफनाने का फैसला लिया गया। इस घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर अपना गुस्सा जताते और इस फैसले का विरोध करते हुए रवीना टंडन ने भी ट्वीट किया है।
Heartless inhumane b.......... whoever behind this decision. hope karma gets back doublefold. https://t.co/HRkLU9nK0F
अपने ट्वीट में रवीना ने लिखा- 'हृदयहीन मानव...जो भी इस निर्णय के पीछे है, आशा है कि उन्हें इस कर्म का दोगुना दंड मिलेगा।' रवीना के इस ट्वीट पर न सिर्फ सोशल मीडिया यूजर्स समर्थन कर रहे हैं बल्कि साथ ही साथ शेयर भी कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो फिलहाल रवीना डांस रियलिटी शो 'नच बलिए 9' जज कर रही हैं। वहीं रवीना टंडन की बेटी छाया जल्द ही मां बनने वाली हैं। रवीना ने अपनी बेटी छाया के लिए बेबी शॉवर पार्टी होस्ट की। रवीना ने साल 1995 में छाया को गोद लिया था। नानी बनने को लेकर रवीना टंडन बेहद एक्साइटेड हैं।इन तस्वीरों में उनकी खुशी साफ झलक रही है।
पढ़ें: भीगी भागी सी नजर आईं अनन्या तो पार्टी मूड में दिखीं सुहाना खान, देखें सेलेब्स के इंस्टाग्राम पोस्ट्स