बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन का शो 'कौन बनेगा करोड़पति' दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। लोगों के दिलों में एक बार फिर से जगह बनाने के साथ ही साथ शो टीआरपी में भी जगह बना रहा है। लेकिन ऐसे में एक खबर ऐसी भी सामने आई है जिससे इस शो के मेकर्स और अमिताभ बच्चन गर्व महसूस कर रहे होंगे।
अमिताभ के शो 'केबीसी 11' की मदद से इस यू-ट्यूब स्टार के पिता की वापस आई याददाश्त, ऐसे कहा शुक्रिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल यूट्यूब स्टार भुवन बाम ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए इस बात की जानकारी दी है कि क्विज रियलिटी शो कौन बनेगा करोड़पति 11 की मदद से उनके पिता की खोई याददाश्त वापस लौट आई है। बता दें कि शो को अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं।
भुवन ने ट्वीट करते हुए लिखा- 'अमिताभ बच्चन और केबीसी के मेकर्स को मेरा तहे दिल से शुक्रिया। शो में पूछे जाने वाले सवालों की वजह से मेरे पिता को उनके अतीत की बातें याद आई हैं, जो उनकी ब्रेन सर्जरी के बाद वे भूल गए थे। शो को लेकर उनकी दिलचस्पी ताजा हवा के झोंके की तरह है और हमें आशा देती है।'
My sincere thanks to @SrBachchan & the makers of KBC. The questions have helped my father recollect many of his life’s past memories which he had otherwise forgotten post brain surgery.
His participation/eagerness in the show is like a breath of fresh air and gives us hope☺️
इस थैंक्यू पोस्ट के साथ ही भुवन बाम ने एक वीडियो भी शेयर किया है। इस वीडियो में भुवन के पिता टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति देखते हुए नजर आ रहे हैं। भुवन के ट्वीट के बाद उनके फैंस ने उनके पिता की खुशी और स्वास्थ्य के लिए दुआ में ट्वीट किए।
Waiting for the next question!💪🏼😬 pic.twitter.com/fgUwBP6qGS
बात भुवन की करें तो वो एक यू-ट्यूब आर्टिस्ट हैं। भुवन का बीबी की वाइन्स नाम से एक यू-ट्यूब चैनल है। भुवन यंगस्टर्स के बीच काफी पॉपुलर हैं। वे भारत के उन यूट्यूब आर्टिस्ट्स में शामिल हैं, जिनके 10 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। भुवन एक शॉर्ट फिल्म में भी नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में उनके साथ दिव्या दत्ता नजर आई थीं। कॉमेडी वीडियो और शॉर्ट फिल्म के अलावा भुवन गाने भी गा और कंपोज कर चुके हैं।
पढ़ें: चंद्रयान 2' को लेकर अनुष्का शर्मा ने किया था ट्वीट, अब पीएम मोदी ने इस तरह दिया जवाब