परिवार के साथ लंदन में जन्मदिन मनाएंगे अक्षय कुमार
बर्थडे के लिए अक्षय परिवार सहित लंदन रवाना और शिवानी दुर्गा अस्पताल में दाखिल, पढ़ें 5 खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'गुमनामी' का ट्रेलर रिलीज
2 अक्टूबर को रिलीज होने वाली फिल्म 'गुमनामी' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में लीड रोल प्रोसेनजीत चैटर्जी ने निभाया है। फिल्म का डायरेक्शन श्रीजित मुखर्जी ने किया है। ट्रेलर की शुरूआत 18 अगस्त 1945 डेट के साथ होती है। जिसमें प्लेन क्रैश का सीन दिखाया जाता है। बाद में कुछ सवाल दिखाए जाते हैं। कमीशन की कार्रवाई से लेकर उस पर हुई राजनीति जैसी चीजों को भी दिखाया गया है।
बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रहीं साध्वी शिवानी दुर्गा अस्पताल में भर्ती
बिग बॉस सीजन 11 का हिस्सा रहीं साध्वी शिवानी दुर्गा के कुछ फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। दरअसल साध्वी शिवानी दुर्गा को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें सीने और बांयी बाजू में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद वह सीधे अस्तपाल पहुंचीं। फोटो को उन्हीं के वैरिफाइड इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा गया- "शिवानी दुर्गा को पिछली रात सीने और बांयी बाजू में दर्द के चलते अस्पाल में भर्ती किया गया। अब वह वापस आ गई हैं। आराम करने से वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी। आप सभी के आशीर्वाद की जरूरत है।'
View this post on Instagram
A post shared by Sshivani Durga (@sshivani_durga) on
फिर से अनुभव सिन्हा के साथ नजर आएंगी तापसी पन्नू
Eleven is an auspicious number and this is my eleventh film and probably the toughest so far. Keep us blessed. This one is dedicated to the women of India. See you Mar 6, 2020. @itsBhushanKumar pic.twitter.com/3BhEjuaC8S
डायरेक्टर अनुभव सिन्हा और तापसी पन्नू एक बार फिर से साथ में काम करते नजर आ सकते हैं। इस बात की जानकारी खुद अनुभव सिन्हा ने सोशल मीडिया पर दी और बताया कि अगले साल मार्च में फिल्म रिलीज होगी। बता दें कि इससे पहले तापसी और अनुभव फिल्म मुल्क में साथ नजर आए थे। उस फिल्म में तापसी ने एक वकील का किरदार निभाया था। तापसी के साथ फिल्म में ऋषि कपूर और मनोज पाह्वा भी मुख्य भूमिका थे।
'कसौटी जिन्दगी की' में कमोलिका नहीं बनेंगी हिना खान
पार्थ समथान, एरिका फर्नांडिस और करण सिंह ग्रोवर स्टारर टीवी शो कसौटी जिंदगी की दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है। हालांकि पिछले कुछ वक्त से शो टीआरपी लिस्ट में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है। ऐसे में राइटर फिर से कोमोलिका को वापस लाने की तैयारी कर रहे हैं। लेकिन इस बार हिना खान शो में कोमोलिका बनकर वापस नहीं आएंगी बल्कि जैस्मीन भसीन नजर आ सकती हैं।
पढ़ें: सलमान खान के साथ गाना गाते नजर आईं रानू मंडल, जानें क्या है इस वायरल वीडियो की सच्चाई