फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भरी महफिल में ऐसे चर्चा में आए थे राम जेठमलानी, तस्वीरें लीक होते ही एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई

Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ram Jethmalani dies at 95 Ram Jethmalani snapped kissing Leena Chandavarkar
राम जेठमलानी - फोटो : social media

जाने-माने वकील रहे राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। भारत में जब जब कानून, वकालत और अदालतों की बात होगी, राम जेठमलानी, उनकी बेबाकी और उनसे जुड़े विवाद लोगों को याद आएंगे। जेठमलानी पर हमेशा से ही अवसरवादी होने के आरोप भी लगते रहे। एक विवाद अपने समय की अभिनेत्री लीना चंदावरकर को किस करने के बाद से भी उनके नाम जुड़ा।

Ram Jethmalani dies at 95 Ram Jethmalani snapped kissing Leena Chandavarkar
फाइल फोटो

दरअसल साल 2015 में एक अवॉर्ड शो के दौरान वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी ने दिवंगत गायक किशोर कुमार की पत्नी लीना चंदावरकर को किस कर लिया था। दोनों लोग रेडियो क्लब में 'हमलोग अवॉर्ड-2015' के दौरान मिले थे। स्टेज पर राम जेठमलानी पहले लीना से गले मिले थे फिर किस कर लिया था। इस किस ने बहुत सुर्खियां बटोरी थी।

Ram Jethmalani dies at 95 Ram Jethmalani snapped kissing Leena Chandavarkar
लीना चंदावरकर

उस वक्त लोगों को लगा कि राम जेठमलानी ने उन्हें जानबूझकर किस किया है लेकिन सनसनीखेज 'किस' की तस्वीरें लीक होने के बाद लीना चंदावरकर ने जेठमलानी के समर्थन में बयान दिया था। उन्होंने कहा था- जब मैं स्टेज पर चढ़ रही थीं तो मुझे चक्कर आने जैसी फीलिंग हुई और मैंने जेठमलानी से मदद मांगी। इसके बाद स्टेज पर जेठमलानी ने मुझसे पूछा कि क्या वह उन्हें किस कर सकते हैं। इसके जवाब में मैंने हां कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Jethmalani dies at 95 Ram Jethmalani snapped kissing Leena Chandavarkar
लीना चंदावरकर

लीना ने अपने बयान में कहा था- वह 92 वर्ष के हैं लेकिन उनका दिल अभी भी जवान है और मैं उनके शानदार भाषणों की मुरीद रही हूं। लोग उनके लिए सॉरी फील कर रहे हैं लेकिन मैं बताना चाहती हूं कि ना उम्र की सीमा हो ना उम्र का बंधन। लीना 70 के दशक में 'महबूब की मेहंदी', 'हमजोली', 'मनचली', 'हनीमून', 'एक कुंवारी एक कुंवारा' जैसी सफल फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लीना मशहूर एक्टर और प्लेबैक सिंगर किशोर कुमार की पत्नी हैं।

विज्ञापन
Ram Jethmalani dies at 95 Ram Jethmalani snapped kissing Leena Chandavarkar
राम जेठमलानी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे अमित शाह - फोटो : ANI

बात करें जेठमलानी की तो उनकी गिनती देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में होती थी। वह राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे। उन्हें राजद ने 2016 में राज्यसभा भेजा था। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में कानून मंत्री का पदभार संभाला था। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed