फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जाने-माने वकील राम जेठमलानी के निधन पर बॉलीवुड में शोक, शबाना आजमी समेत इन स्टार्स ने किए ट्वीट

Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 08 Sep 2019 06:58 PM IST
विज्ञापन
Ram Jethmalani passes away Bollywood celebs pay tribute to Ram Jethmalani
राम जेठमलानी - फोटो : social media

जाने-माने वकील रहे राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में रविवार सुबह निधन हो गया। उनके निधन पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त किया है। बॉलीवुड सेलेब्स भी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

Ram Jethmalani passes away Bollywood celebs pay tribute to Ram Jethmalani
Nimrat Kaur
निम्रत कौर ने लिखा-  बड़े होने पर, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप भारत में कहां थे लेकिन जब कोई कानून को पेशे के तौर पर सीखते है तो सबसे पहले इनका नाम सीखता है। एक महान व्यक्ति जिनके काम को मिटाया नहीं जा सकता। भगवान आपकी आत्मा को शांति दें।
 
Ram Jethmalani passes away Bollywood celebs pay tribute to Ram Jethmalani
farhan akhtar
फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने लिखा, राम जेठमलानी जी की आत्मा को भगवान शांति दें। उनके साथ हुई बातचीत हमारे दिलों में बसी हुई हैं। उनके परिवार के साथ मेरी संवेदनाएं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Jethmalani passes away Bollywood celebs pay tribute to Ram Jethmalani
shabana azmi
जानी मानी अभिनेत्री शबाना आजमी ने वरिष्ठ पत्रकार राजदीप सरदेसाई का एक ट्वीट रीट्वीट किया है जिसमें उन्होंने लिखा है, ''दुखद खबर आ रही है...जाने-माने वकील और शायद देश के सबसे बेहतरीन क्रिमिनल लॉयर राम जेठमलानी का 95 साल की उम्र में निधन हो गया।''
 
विज्ञापन
Ram Jethmalani passes away Bollywood celebs pay tribute to Ram Jethmalani
राम जेठमलानी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
राम जेठमलानी के पास वकालत का 78 साल का अनुभव था। हाई प्रोफाइल मर्डर हो या घोटालों के अभियुक्तों का बचाव या फिर आय से अधिक संपत्ति के मामलों के अभियुक्तों को छुड़ाना। राम जेठमलानी ने बड़े-बड़े मामलों में अभियुक्तों की पैरवी की और हमेशा कहा कि ऐसा करना बतौर वकील उनका कर्तव्य है। राम जेठमलानी की गिनती देश के मशहूर आपराधिक मामलों के वकीलों में होती थी। वह राष्ट्रीय जनता दल से वर्तमान में राज्यसभा सांसद थे।

पढ़ें- भरी महफिल में ऐसे चर्चा में आए थे राम जेठमलानी, तस्वीरें लीक होते ही एक्ट्रेस ने बताई थी सच्चाई
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed