फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Legacy: इस डायरेक्टर की कहानी पूरी फिल्मी है, परिवार पर करोड़ों की धोखाधड़ी के केस, काटी जेल की हवा

Tue, 13 Apr 2021 02:46 PM IST
स्वाति सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: स्वाति सिंह Updated Tue, 13 Apr 2021 02:46 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon announces web series named Legacy with Akshaye Khanna
विजय गुट्टे, अक्षय खन्ना, रवीना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

पांच राष्ट्रीयकृत बैंकों से करीब 328 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपी रहे महाराष्ट्र के विधायक रत्नाकर गुट्टे के बेटे विजय ने गुड़ी पड़वा के दिन अपनी नई वेब सीरीज का एलान किया है। विजय खुद जीएसटी को लेकर की गई कथित धोखाधड़ी के मामले में हवालात की हवा खा चुके हैं। उनके बड़े भाई सुनील गुट्टे 520 करोड़ रुपये की कथित जीएसटी धोखाधड़ी के आरोप में पांच महीने पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

Raveena Tandon announces web series named Legacy with Akshaye Khanna
द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर - फोटो : फिल्म पोस्टर

कथित रूप से बीजेपी को खुश करने के लिए बनाई गई फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ के फ्लॉप होने के बाद से निर्देशक विजय गुट्टे काफी लो प्रोफाइल चलते रहे हैं। बीते साल उन्होंने अपनी नई फिल्म के सस्पेंस थ्रिलर होने और इसके जल्द आधिकारिक एलान की बात कही थी। लेकिन, इसी बीच नवंबर में उनके भाई की गिरफ्तारी होने के बाद ये मामला फिर हाशिये पर चला गया।

Raveena Tandon announces web series named Legacy with Akshaye Khanna
विजय गुट्टे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब विजय गुट्टे को बीजेपी सांसद व अभिनेता रहे स्वर्गीय विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना का साथ मिला है। दोनों ने मिलकर एक वेबसीरीज बनाने का फैसला किया है। इसके लिए वह रवीना टंडन को भी साथ ले आए हैं। तीनों की हंसी ठिठोली करती तस्वीरें सोशल मीडिया पर सोमवार रात से ही वायरल हो रही हैं। सूत्र बताते हैं कि विजय गुट्टे की इस वेब सीरीज की शूटिंग चुपचाप तमाम अलग अलग देशों में हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon announces web series named Legacy with Akshaye Khanna
विजय गुट्टे, अक्षय खन्ना, रवीना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अक्षय खन्ना अपने इस किरदार को लेकर काफी प्रसन्न दिखाई देते हैं। वह कहते हैं, “जब आप बतौर अभिनेता अपनी सीमाओं के बाहर जाकर कुछ नया करते हैं तो काफी नया नया सा महसूस होता ही है। अक्षय के मुताबिक ये कहानी उनको अच्छे से पता थी तो जिम्मेदारी इस नाते और बढ़ गई कि हम जो बात करना चाहते हैं, वह दर्शकों तक सही से पहुंचे।” अक्षय को लेकर हाल ही में जी5 ने भी एक फिल्म की घोषणा की है। ये फिल्म गुजरात में अक्षरधाम पर हुए हमले पर आधारित है।

विज्ञापन
Raveena Tandon announces web series named Legacy with Akshaye Khanna
विजय गुट्टे, अक्षय खन्ना, रवीना - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘लीगेसी’ नाम की इस वेब सीरीज में रवीना टंडन का किरदार काफी दिलचस्प बताया जा रहा है। सीरीज में उनके किरदार की अक्षय खन्ना के किरदार से आमना सामना होता है। रवीना कहती हैं, “सीरीज के इस कथानक ने ही मुझे ये सीरीज करने को बाध्य कर दिया।” चार साल पहले आखिरी बार बड़े परदे पर फिल्मों ‘शब’ व ‘मातृ’ में दिखीं रवीना का आने वाली फिल्म ‘केजीएफ 2’ में भी दिलचस्प रोल है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed