फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डॉक्टरों पर हमला करने वालों को रवीना की फटकार और वरुण धवन ने की 5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद, पांच खबरें

Sun, 26 Apr 2020 05:55 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Sun, 26 Apr 2020 05:55 AM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Criticized Who Attack On Doctors and Varun Dhawan Donates To Help 5 Lakh Daily Wage Workers entertainment news
Bollywood - फोटो : Social Media

बीते कुछ दिनों से कोरोना वायरस का इलाज कर रहे डॉक्टरों पर हमले की वारदातें बढ़ गई हैं। पूरे देश में अब तक कई डॉक्टरों पर जानलेवा हमले से लेकर उनके साथ सामाजिक बहिष्कार तक की खबर सामने आ चुकी हैं। हालांकि सरकार डॉक्टरों की सुरक्षा के लिए हर तरह की मदद कर रही हैं। वहीं इनपर हो रहे हमले से बॉलीवुड की कई हस्तियां काफी नाराज हैं और हमला करने वालों की आलोचना कर चुकी हैं। 



डॉक्टरों पर हमला करने वालों पर भड़कीं रवीना टंडन, अभिनेत्री ने अब लोगों से इस तरह की ये खास अपील

 

Raveena Tandon Criticized Who Attack On Doctors and Varun Dhawan Donates To Help 5 Lakh Daily Wage Workers entertainment news
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media

कोरोना वायसर को लेकर अक्सर ये कहा जा रहा है कि ये चमगादड़ के जरिए इंसान में फैला। इस खबर के आने के बाद से लोग चमगादड़ को लेकर काफी सतर्क हैं। अब जरा सोचिए कि आपके इसी डर के बीच कोई चमगादड़ अचानक आपके घर में घुसकर उत्पात मचाने लगे तो क्या होगा। शायद आप इस बात को सोच कर भी डर जाएंगे। लेकिन अमिताभ बच्चन के साथ बिलकुल ऐसा ही हुआ है।

अमिताभ के बंगले में घुसकर चमगादड़ ने मचाया उत्पात, अभिनेता बोले- कोरोना पीछा छोड़ ही नहीं रहा


 

Raveena Tandon Criticized Who Attack On Doctors and Varun Dhawan Donates To Help 5 Lakh Daily Wage Workers entertainment news
Tarek Fataha and Javed Akhtar - फोटो : Social Media

उत्तर प्रदेश के बिजनौर से कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें कैमरे के पीछे से एक व्यक्ति एक वृद्ध फल विक्रेता पर बोतल में गंदा पानी भरकर उसे केलों पर छिड़कने का आरोप लगा रहा है।  जिसके बाद वृद्ध भी कान पकड़कर गलती मानता दिख रहा है। पाकिस्तानी मूल के कनाडाई लेखक तारिक फतेह ने वायरल वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर करते हुए लिखा था कि मेरी कम्युनिटी को ये क्या हो गया है। हम मुस्लिम क्या बन गए हैं? इसके जवाब में जावेद अख्तर ने ट्वीट किया, जिसके बाद दोनों के बीच ट्वीटर पर वॉर शुरू हो गया।

जावेद अख्तर ने तारिक फतेह को बताया विश्व हिंदू परिषद का प्रवक्ता, ट्विटर पर छिड़ी जंग

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Criticized Who Attack On Doctors and Varun Dhawan Donates To Help 5 Lakh Daily Wage Workers entertainment news
Varun Dhawan - फोटो : Instagram

कोरोना से जंग में मदद के लिए कई बॉलीवुड स्टार्स आगे आ चुके हैं। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अमिताभ बच्चन और सलमान खान सहित कई एक्टर्स ने आगे बढ़कर आर्थिक मदद की है। बॉलीवुड के यंग एक्टर वरुण धवन ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया था। उन्होंने इस खास मौके पर पार्टी करने की बजाए फिल्म इंडस्ट्री के दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का फैसला किया।

5 लाख दिहाड़ी मजदूरों की मदद को आगे आए वरुण धवन, जन्मदिन पर चुपचाप कर दिया ये बड़ा काम


 

विज्ञापन
Raveena Tandon Criticized Who Attack On Doctors and Varun Dhawan Donates To Help 5 Lakh Daily Wage Workers entertainment news
vidya balan - फोटो : amar ujala

वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से पूरा देश साथ मिलकर लड़ रहा है। इस वायरस से 24 हजार से भी ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि 779 लोग अब तक अपनी जान गंवा चुके हैं। इस मुश्किल समय में कई लोग अपनी-अपनी तरह से मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड सितारे भी लगातार लोगों की सहायता कर रहे हैं। इस कड़ी में अब विद्या बालन ने भी मदद का हाथ आगे बढ़ाया है।

कोरोना वारियर्स की मदद के लिए आगे आईं विद्या बालन, डॉक्टरों को दिए एक हजार पीपीई किट्स

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed