फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rasha Thadani: तेलुगु सिनेमा में डेब्यू के लिए तैयार हैं रवीना टंडन की बेटी राशा, राम चरण के साथ आएंगी नजर!

Sun, 01 Oct 2023 05:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 01 Oct 2023 05:25 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani To make debut in telugu Cinema Opposite Ram Charan claims reports
राशा थडानी, राम चरण - फोटो : social media

एक समय था जब एक्ट्रेस रवीना टंडन ने अपनी अदा और एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। आज भी वह खूबसूरती और स्टाइल के मामले में आज की अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती हैं। एक्ट्रेस के साथ-साथ  उनकी बेटी राशा थडानी भी लुक्स और स्टाइल के मामले में किसी से कम नहीं हैं। राशा खूबसूरती में अपनी मां रवीना टंडन को टक्कर देती हैं। अपनी खूबसूरती के लिए अक्सर सुर्खियों में रहने वाली राशा थडानी इन दिनों अपने डेब्यू को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। बॉलीवुड डेब्यू की चर्चा के बीच अब राशा के साउथ सिनेमा में कदम रखने की खबरें भी आ रही हैं। 

Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani To make debut in telugu Cinema Opposite Ram Charan claims reports
राशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड के सबसे चर्चित स्टार किड्स में पॉपुलर अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी का नाम भी शामिल है। सोशल मीडिया पर हद से ज्यादा एक्टिव रहने वाली राशा थडानी वैसे तो अपनी तस्वीरों और लुक्स के लिए अक्सर चर्चाओं में रहती हैं। लेकिन आज उनके सुर्खियों में आने की वजह राशा का लुक नहीं बल्कि उनके साउथ डेब्यू से जुड़ी एक बड़ी खबर है। इंटरनेट पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि वह जल्द ही साउथ फिल्मों में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani To make debut in telugu Cinema Opposite Ram Charan claims reports
राशा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉलीवुड में कदम रखने की चर्चाओं के बीच अब खबर आ रही है कि राशा थडानी दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। एक मीडिया संस्थान के मुताबिक, राशा थडानी, 'आरआरआर' स्टार राम चरण के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगी। बुच्ची बाबू सना भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे, जिसमें वह अहम भूमिका निभाएंगे। निर्माताओं द्वारा अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन रिपोर्ट्स की मानें तो, वह 'आरसी 16' नामक फिल्म का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani To make debut in telugu Cinema Opposite Ram Charan claims reports
राशा-अमन - फोटो : सोशल मीडिया
बीत दिनों काफी दिनों से खबरें चल रही हैं कि राशा थडानी जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। राशा अपना डेब्यू अभिषेक कपूर की फिल्म से करने वाली हैं, जिसमें उनके साथ अजय देवगन के भांजे अमन देवगन भी डेब्यू करेंगे।  बताया जा रहा है कि यह फिल्म अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित होगी और यह एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म होगी। यह नौ फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि,अभी तक इसके नाम सामने नहीं आया है।  
विज्ञापन
Raveena Tandon Daughter Rasha Thadani To make debut in telugu Cinema Opposite Ram Charan claims reports
राम चरण - फोटो : सोशल मीडिया
राम चरण के वर्कफ्रंट की बात करें तो इन दिनों वह अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ कियारा आडवाणी नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग चल रही है। इसके साथ ही राम चरण के पास 'आरसी 16' नामक एक अनटाइटल्ड फिल्म भी है। प्रोफेशनल लाइफ के अलावा, राम चरण इन दिनों अपने परिवार के साथ भी समय बिता रहे हैं। वह हाल ही में पिता बने हैं और वह अपनी बेटी क्लिन कारा और पत्नी उपासना के साथ हर त्योहार पूरे आनंद के साथ मना रहे हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed