फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जंगल सफारी: परिवार के साथ बांधवगढ़ पहुंचीं रवीना टंडन, इस बात को लेकर जताई चिंता

Sun, 27 Jun 2021 06:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Sun, 27 Jun 2021 06:48 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon Is Living Her Dream At The Bandhavgarh Tiger Reserve
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

बॉलीवुड की मस्त-मस्त गर्ल रवीना टंडन अब भले ही कम फिल्मों में ही नजर आ रही हों, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर अपनी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं जो फैंस को काफी पसंद आती हैं। रवीना 90 के दशक की उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं जिनके लिए दुनिया आज भी दीवानी है। ऐसे में जब भी वो फैंस के लिए कुछ तस्वीरें या वीडियो साझा करती हैं तो वो झट से वायरल हो जाती हैं। इसी बीच रवीना एक बार फिर जबरदस्त सुर्खियों में आ गई हैं। दरअसल, इन दिनों रवीना परिवार के साथ मध्य प्रदेश में हैं और वहां वो नेशनल पार्क भी गई थीं जिसकी तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने साझा की हैं।




अब रवीना ने अपने इंस्टाग्राम पर बांधवगढ़ नेशनल पार्क से तस्वीरें शेयर साझा की हैं, जिसमें वो वहां के दृश्यों को कैमरे में कैद कर रही हैं। साथ ही रवीना ने टाइगर और अन्य जानवरों को लेकर चिंता भी जाहिर की है। रवीना टंडन अपनी बेटियों और पति अनिल ठडानी के साथ उमरिया जिले में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व घूमने गई हैं।

Raveena Tandon Is Living Her Dream At The Bandhavgarh Tiger Reserve
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

रवीना ने अपने कैमरे में एक टाइगर को कैद किया। फोटोज और वीडियोज के साथ एक पोस्ट भी लिखी है और उन्होंने रोडकिलिंग का शिकार होने वाले जन जीवों को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने लिखा, 'और अच्छे दिन ऐसे ही होते हैं! देर से शुरुआत की, लेकिन भाग्यशाली रहे क्योंकि हम मगधि गेट के माध्यम से पार्क में प्रवेश कर रहे थे तभी शानदार बाघ को छलांग लगाते और जंगल के दूसरे हिस्से में सड़क पार करते हुए देखा। सौभाग्य रहा कि ये ट्रक ड्राइवर इतने जिम्मेदार और सभ्य हैं कि बाघ को सम्मान दे रहे हैं और दूर ही ट्रक रोककर बाघ को सड़क पार करने दे रहे हैं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

 

Raveena Tandon Is Living Her Dream At The Bandhavgarh Tiger Reserve
परिवार के साथ रवीना टंडन - फोटो : Instagram

रवीना ने आगे लिखा, ‘सौभग्य से ये ट्रक ड्राइवर सम्मान के लिए पर्याप्त है और उन्हें एक सुरक्षित क्रॉसिंग के लिए स्थान देते हैं। हमारे बहुत से वन्यजीव इतने भाग्यशाली नहीं हैं, हम अपने सुंदर वन्यजीवों को रोडकिल में खो देते हैं। साथ ही उन्होंने एक तस्वीर और शेयर की है, जिसमें वो अपनी बेटी राशा और पति के साथ गाड़ी पर खड़े होकर सेल्फी लेती दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon Is Living Her Dream At The Bandhavgarh Tiger Reserve
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

इससे पहले भी उन्होंने मध्यप्रदेश स्थित प्रसिद्ध वन्यजीव स्थल बांधवगढ़ नेशनल पार्क से तस्वीरें शेयर की थीं। फोटोज के साथ उन्होंने लिखा, ‘जब आप जुनून का पालन करते हैं, तो आप अपने सपने को जीना शुरू कर देते हैं।’

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

 

विज्ञापन
Raveena Tandon Is Living Her Dream At The Bandhavgarh Tiger Reserve
रवीना टंडन - फोटो : Instagram

वहीं बात उनके वर्कफ्रेंट की करें तो रवीना जल्द ही मोस्टअवेटेड फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वो साउथ के सुपरस्टार यश के साथ लीड किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में यश और रवीना के अलावा बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त, श्रीनिधि शेट्टी, प्रकाश राज भी मुख्य किरदार निभा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed