फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवीना टंडन का बड़ा बयान, बोलीं- '90 के दशक में इस वजह से कई लोगों के खुल जाते राज'

Thu, 28 Nov 2019 03:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Thu, 28 Nov 2019 03:57 PM IST
विज्ञापन
Raveena Tandon says if in 90 era social media would be there then many people will exposed
raveena tandon - फोटो : file photo

'तू चीज बड़ी है मस्त मस्त' और 'टिप  टिप बरसा पानी' गाना आज भी कहीं बजता है तो लोग झूम उठते हैं। इन गानों को ना केवल सिनेमाजगत में अलग पहचान मिली बल्कि इस अभिनेत्री के चर्चे आज भी हैं। यह अभिनेत्री कोई और नहीं रवीना टंडन हैं। 90 के दशक की अभिनेत्री रवीना ने हाल ही में ऐसा बयान दिया जो सुर्खियां बटोर रहा है। रवीना ने अपने इस बयान में बताया कि सोशल मीडिया की सक्रियता से सिनेमाजगत में क्या परिवर्तन देखने को मिले हैं?

Raveena Tandon says if in 90 era social media would be there then many people will exposed
Raveena Tandon - फोटो : amar ujala mumbai

रवीना टंडन ने यह बात हाल ही में एक चैट शो के दौरान कही। इस चैट शो में रवीना से पूछा गया कि सोशल मीडिया की वजह से बॉलीवु़ड में क्या बदलाव देखने को मिले? जवाब में रवीना ने कहा कि '90 के दशक में सबसे दुखद चीज थी कि सोशल मीडिया नहीं था। उस वक्त अखबार या फिर मैगजीन में जो भी छपता था लोग उस पर यकीन कर लेते थे।'  

Raveena Tandon says if in 90 era social media would be there then many people will exposed
Raveena Tandon - फोटो : Amar Ujala

रवीना ने आगे कहा- 'किसी के पास अपनी राय रखने का कोई जरिया नहीं था। लोग बस अखबार पर लिखी बातों पर यकीन कर लेते थे। अगर 90 के दशक में सोशल मीडिया होता तो कई लोग बेनकाब हो जाते।' अपने इस बयान से पहले रवीना की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई थीं। यह तस्वीरें रवीना के ड्राइवर की शादी की थी जिसमें वह अपने परिवार के साथ पहुंची थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Raveena Tandon says if in 90 era social media would be there then many people will exposed
Raveena Tandon, Anil Thadani - फोटो : social media

इस खास मौके पर रवीना टंडन पति अनिल थडानी, बेटी रणवीर और बेटी राशा के साथ दिखाई दी थी। रवीना ने हल्के गुलाबी रंग का लहंगा पहना था। जबकि बेटी राशा ने हल्के हरे रंग का लहंगा पहना था। रवीना आखिरी बार छोटे पर्दे पर रियलिटी शो 'नच बलिए' में बतौर जज नजर आई थीं। 

यह भी पढ़ें- कई साल बाद एक साथ दिखा पूरा खान परिवार, सलमान की दोनों मां के बीच है ऐसा रिश्ता

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed