फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अमिताभ बच्चन का छलका दर्द 'दिमाग कुछ सोचता है-उंगलियां कुछ करती हैं मुझे रिटायर हो जाना चाहिए'

Thu, 28 Nov 2019 03:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 28 Nov 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan wrote blog and says i must retire
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन 77 साल की उम्र में लगातार काम कर रहे हैं । उनके पास अभी भी कई फिल्में हैं । साथ ही उनका टीवी रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' भी हिट जा रहा है । पिछले दिनों बिग बी बीमार पड़ गए थे । उन्हें 2-3 दिन अस्पताल में रहना पड़ा था । हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग के जरिए बताया कि शरीर उन्हें रिटायर होने के इशारे देने लगा है । 
amitabh bachchan wrote blog and says i must retire
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में कार से मनाली तक का सफर तय किया। यहां वो ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के लिए पहुंचे थे। अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि लंबी कार यात्रा के बाद उनके शरीर ने संकेत दे दिए हैं कि रिटायर होने का समय आ गया है। 
amitabh bachchan wrote blog and says i must retire
amitabh bachchan - फोटो : twitter
बिग बी ने अपने ब्लॉग में मनाली तक जाने के 12 घंटे के अपने सफर के बारे में लिखा है । ये सफर थका देने वाला था । वहीं ब्लॉग के अंत में चौंकाने वाली बात लिखी। वो लिखते हैं, 'मुझे रिटायर हो जाना चाहिए...दिमाग कुछ और सोच रहा है और उंगलियां कुछ और...यह इशारा है....' । 
विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan wrote blog and says i must retire
Amitabh Bachchan - फोटो : Social Media
अमिताभ बच्चन का फिल्म 'बह्मास्त्र' में काफी अहम रोल बताया जा रहा है । इसमें उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी नजर आएंगे । फिल्म को अयान मुखर्जी डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म में मौनी राॅय का रोल भी अहम होगा ।
विज्ञापन
amitabh bachchan wrote blog and says i must retire
amitabh bachchan - फोटो : social media
अमिताभ बच्चन के पास फिल्मों की लंबी कतार है । 'बह्मास्त्र' के अलावा उनके पास 'चेहरे', 'झुंड' और 'गुलाबो सिताबो' हैं । अब उनका टीवी सीरियल 'कौन बनेगा करोड़पति' बंद होने जा रहा है । पूरे सीजन में शो की टीआरपी टॉप 5 रही है । 
 

बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट पुलिस हिरासत में, प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ संसद के बाहर कर रहे थे प्रदर्शन

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed