फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bhojpuri Stars Fees: भोजपुरी सितारों ने बेतहाशा बढ़ाई फीस, यह स्टार तो 2BHK फ्लैट के दाम से ज्यादा हुआ महंगा

Sun, 26 Jun 2022 10:34 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 26 Jun 2022 10:34 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Ravi Kishan Dinesh Lal Yadav Nirahua Akshra Singh Pawan Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Actors Increased Fees know All Details
दिनेशलाल यादव निरहुआ-रवि किशन-अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

कोविड महामारी और लॉकडाउन के चलते सिनेमा की दुनिया पर काफी असर पड़ा। करीब दो साल बाद सिनेमा ने थोड़ी रफ्तार पकड़ी है और इस साल कई धमाकेदार फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं। दर्शक भी अपने चहेते स्टार्स की फिल्में देखने बड़ी संख्या में जाने लगे हैं। भोजपुरी सिनेमा में भी इसका असर दिख रहा है। यही वजह है कि इस इंडस्ट्री में स्टार्स धड़ाधड़ अपनी फीस बढ़ा रहे हैं। हाल ही में भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन अपनी फीस बढ़ाकर चर्चा में आए तो अभिनेत्री अक्षरा सिंह भी उनके नक्शे कदम पर चल पड़ीं। उन्होंने भी फीस में इजाफा कर दिया है। इस बहाने जानते हैं, भोजपुरी सिनेमा के कौन-से स्टार्स कितना चार्ज कर रहे हैं...

Ravi Kishan Dinesh Lal Yadav Nirahua Akshra Singh Pawan Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Actors Increased Fees know All Details
रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

करोड़ों रुपये लेंगे रवि किशन
अभिनेता रवि किशन का भोजपुरी सिनेमा में अलग रुतबा है। आज भोजपुरी सिनेमा की धूम घर-घर में देखने को मिलती है। रवि किशन ऐसे अभिनेता हैं, जिनका योगदान भोजपुरी सिनेमा को पहचान दिलाने में रहा है। रवि किशन ने इस इंडस्ट्री में खूब नाम कमाया है। हाल ही में रवि किशन ने अपनी फीस में इजाफा किया है। उनका कहना है, 'मैंने 15 साल से भी ज्यादा समय तक मुफ्त में काम किया है, लेकिन अब वह समय आ चुका है कि अगर किसी को मेरे साथ काम करना है तो उसे मोटी रकम चुकाने के लिए तैयार होना होगा। मैं अब महंगा अभिनेता बन चुका हूं।' रवि किशन ने कहा, 'मेरी फीस में दस गुना इजाफा हुआ है, क्योंकि मैं अपने परिवार और सोशल वर्क के लिए खुद से पैसे खर्च कर रहा हूं।' बता दें कि पहले रवि किशन एक फिल्म के करीब 50 लाख रुपये तक चार्ज करते थे। अब उनकी फीस करोड़ो में होने जा रही है।

Ravi Kishan Dinesh Lal Yadav Nirahua Akshra Singh Pawan Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Actors Increased Fees know All Details
अक्षरा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा सिंह ने भी बढ़ाई फीस
भोजपुरी इंडस्ट्री की नंबर वन अभिनेत्री अक्षरा सिंह रोज नई कामयाबी हासिल कर रही हैं। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फीस के मामले में वह भी रवि किशन के नक्शे कदम पर चल पड़ी हैं। रवि किशन के बाद अक्षरा भी आगामी प्रोजेक्ट्स के लिए पहले से ज्यादा चार्ज करेंगी। उन्होंने फिल्म 'डार्लिंग' के लिए दोगुना पैसा लिया है। इस तरह वह भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे महंगी अभिनेत्री बन गई हैं। हालांकि, अक्षरा को महंगी कीमत पर साइन करने को लेकर फिल्म 'डार्लिंग' के निर्माता प्रदीप के शर्मा ने कहा कि अक्षरा सिंह डिजर्व करती हैं। वह सिलेक्टेड काम करती हैं और अक्षरा हमारी स्क्रिप्ट की डिमांड हैं। जानकारी के मुताबिक, अक्षरा सिंह पहले एक फिल्म के लिए 12 से 14 लाख चार्ज करती थीं अब अगर उन्होंने अपनी फीस दोगुनी की है तो प्रोजेक्ट के हिसाब से वह तकरीबन 25 से 30 लाख तक चार्ज कर सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan Dinesh Lal Yadav Nirahua Akshra Singh Pawan Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Actors Increased Fees know All Details
पवन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पवन सिंह
भोजपुरी एलबम से करियर की शुरुआत करने वाले भोजपुरी स्टार पवन सिंह एक फिल्म के लिए 40-45 लाख रुपये तक चार्ज करते हैं। बता दें कि पवन सिंह को उनकी कद-काठी के लिए भोजपुरी फिल्मों का सलमान खान कहा जाता है। पवन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। 

विज्ञापन
Ravi Kishan Dinesh Lal Yadav Nirahua Akshra Singh Pawan Singh Khesari Lal Yadav Bhojpuri Actors Increased Fees know All Details
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

खेसारी लाल यादव
अभिनेता खेसारी लाल यादव को भोजपुरी सिनेमा का शत्रुघ्न सिन्हा कहा जाता है। खेसारी भी पवन, दिनेश, मनोज तिवारी की तरह सिंगर हैं। खेसारी ने साल 2012 में भोजपुरी फिल्म 'साजन चले ससुराल' से डेब्यू किया था। आज के दौर में खेसारी भी सबसे महंगे एक्टर की लिस्ट में शुमार हैं। उन्हें करीब 40 लाख रुपये फीस मिलती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed