फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ravi Kishan: शाहरुख खान और अक्षय के एटीड्यूड पर फिदा हैं रवि किशन, साझा किया दोनों के साथ काम करने का अनुभव

Fri, 06 Oct 2023 10:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 06 Oct 2023 10:45 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan shares work experience with jawan actor Shah Rukh Khan and Mission Raniganj star Akshay Kumar
अक्षय कुमार-रवि किशन-शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता से नेता बन चुके रवि किशन भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार रहे हैं। भोजपुरी के साथ-साथ उन्होंने बॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया। करीब एक दशक के करियर में रवि किशन ने शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे बड़े स्टार्स के साथ भी काम किया। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रवि किशन ने दोनों सितारों के साथ काम करने का अनुभव साझा किया। 

Ravi Kishan shares work experience with jawan actor Shah Rukh Khan and Mission Raniganj star Akshay Kumar
शाहरुख खान-रवि किशन - फोटो : सोशल मीडिया

गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने हाल ही में शाहरुख खान और अक्षय कुमार के साथ काम करने का अनुभव साझा करते हुए दोनों सितारों के एटीड्यूड की तारीफ की। रवि किशन ने एक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि 1996 में आई फिल्म 'आर्मी' की शूटिंग के दौरान शाहरुख खान ने बुखार में होने के बावजूद शूटिंग की थी। रवि किशन ने बताया, 'शाहरुख खान को 103 डिग्री फीवर था। उस बुखार में भी वह सेट पर आए और शूटिंग की। फिल्म में उनका कोई बड़ा रोल भी नहीं था। उनकी सिर्फ कैमियो भूमिका था। इसके बाद भी उन्होंने पूरी कमिटमेंट के साथ शूट देखा। उनकी आंखों में 'करो या मरो' वाला एटीड्यूट था'।

Ravi Kishan shares work experience with jawan actor Shah Rukh Khan and Mission Raniganj star Akshay Kumar
रवि किशन-अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

इसी बातचीत के दौरान रवि किशन ने अक्षय कुमार की भी जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अक्षय कुमार के अंदर भी इसी तरह का एटीट्यूड है। रवि किशन ने कहा, 'ये दोनों स्टार्स अजनबी बनकर रहना नहीं चाहते। उनका सोचना है कि हम इस धरती पर कुछ वजह से आए हैं और हमें प्रतिभा से नवाजा गया है। जब हम इस दुनिया से जाएं तो देश हमें जानेगा, दुनिया हमें जानेगी।'
Sanjay Mishra: क्यों सबकुछ छोड़कर पहाड़ों पर चले गए थे संजय मिश्रा? रोहित शेट्टी ने इस फिल्म से कराया था कमबैक

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan shares work experience with jawan actor Shah Rukh Khan and Mission Raniganj star Akshay Kumar
रवि किशन - फोटो : social media

रवि किशन ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'आर्मी' में काम किया है। वहीं, अक्षय कुमार के साथ वह 'जख्मी दिल', 'कीमत', 'आन' और 'फिर हेरा फेरी' जैसी फिल्मों में काम कर चुके हैं। अक्षय कुमार की आज रिलीज हुई फिल्म 'मिशन रानीगंज' में भी रवि किशन नजर आए हैं।
Navya Naveli Nanda :'हम एक परिवार की तरह चले...', पेरिस फैशन वीक में अपने रैंप वॉक डेब्यू पर बोलीं नव्या

विज्ञापन
Ravi Kishan shares work experience with jawan actor Shah Rukh Khan and Mission Raniganj star Akshay Kumar
मिशन रानीगंज ट्रेलर - फोटो : सोशल मीडिया

टीनू सुरेश देसाई द्वारा निर्देशित फिल्म 'मिशन रानीगंज' पश्चिम बंगाल के रानीगंज में साल 1989 हुए एक हादसे पर आधारित है। इस हादसे में रानीगंज कोलफील्ड में फंसे 65 खदान श्रमिकों को जसवंत सिंह गिल ने बचाया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार ने जसवंत सिंह गिल का किरदार निभाया है। फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी हैं।
Shehnaaz Gill: शहनाज गिल ने खुद को लेकर किया यह खुलासा, बोलीं- 'इनको तेरी वैल्यू ही नहीं पता'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed