{"_id":"5d1a08e68ebc3e3c7146259a","slug":"ravi-kishan-sung-bhojpuri-song-in-lok-sabha-speaker-om-birla-interrupt-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सांसद रवि किशन ने लोकसभा में गाया भोजपुरी गाना, अध्यक्ष ने बीच में टोकते हुए बोला कुछ ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सांसद रवि किशन ने लोकसभा में गाया भोजपुरी गाना, अध्यक्ष ने बीच में टोकते हुए बोला कुछ ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 01 Jul 2019 07:22 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ravi kishan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इन दिनों लोकसभा में सत्ताधारी और विपक्षी पार्टियां अपने कई मुद्दों को लेकर बहस करती नजर आ रही हैं। इस बीच उत्तर प्रदेश की गोरखपुर लोकसभा सीट से भाजपा सांसद और भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात कहते हुए भोजपुरी गाने की चार लाइनें सुनाईं तो लोकसभा अध्यक्ष ने उन्हें बीच में टोक दिया।
2 of 5
रवि किशन (फाइल फोटो)
- फोटो : file photo
दरअसल, लोकसभा के शून्यकाल में रवि किशन ने भोजपुरी गाना 'हे गंगा मइया तोहे पियरी चढ़ाई' गाते हुए भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की बात कही। उनके गाने को सुनते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उन्हें बीच में टोकते हुए कहा कि आप सिर्फ अपनी बात रखिए। अध्यक्ष के ये कहते ही रवि किशन ने सीधे तौर पर अपनी बात रखी।
3 of 5
Ravi Kishan
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा में रवि किशन ने भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने पर कहा है कि चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार की जनता का भोजपुरी भाषा में अभिवादन किया था। जिसके बाद वहां के लोगों को लगा कि अब भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में शामिल कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ravi kishan
- फोटो : social media
रवि किशन ने आगे कहा है कि देश में करीब 25 करोड़ लोग भोजपुरी भाषा बोलते और समझते हैं। यहां तक कि मॉरीशस में इसको दूसरे नंबर की राष्ट्रभाषा का दर्जा मिला हुआ है। कई कैरेबियाई देशों में भोजपुरी बोली जाती है। इसके अलावा रवि किशन ने लोकसभा में अन्य मुद्दों पर भी अपनी राय रखी।
विज्ञापन
5 of 5
रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि रवि किशन ने भोजपुरी के अलावा कई बॉलीवुड और साउथ सिनेमा की फिल्मों में भी काम किया है। उन्होंने हर तरह की फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों को जीता है। आखिरी बार उन्हें बॉलीवुड की फिल्म बॉम्बेरिया में देखा गया था। इस फिल्म में राधिका आप्टे, अक्षय ओबेरॉय, सिद्धांत कपूर और आदिल हुसैन जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।