सब्सक्राइब करें

मुंबई इमारत हादसे पर सेलेब्स के रिएक्शन और रवि किशन के बर्थडे सहित ये बॉलीवुड की 5 बड़ी खबरें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 17 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
Ravi Kishan to bollywood Celebrities reaction building collapse in mumbai top 5 news of bollywood
ravi kishan - फोटो : file photo
बॉलीवुड एक्टर रवि किशन आज मना रहे हैं अपना जन्मदिन

भोजपुरी सिनेमा को पूरी दुनिया में पहचान दिलाने वाले रवि किशन 17 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाते हैं। 'छोरा गंगा किनारे वाला' कहे जाने वाले रवि की जिंदगी कोई आसान नहीं रही है। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको बताते हैं कि मात्र कुछ रुपये लेकर घर से निकले रवि किशन ने कैसे कमाई करोड़ों की संपत्ति।

पढ़ें: B'Day Spl: कभी मिट्टी के घर में रहते थे रवि किशन, आज करोड़ों की संपत्ति के हैं मालिक
Ravi Kishan to bollywood Celebrities reaction building collapse in mumbai top 5 news of bollywood
game of thrones - फोटो : file photo
71वें एमी अवार्ड्स ने जारी की नॉमिनेशन लिस्ट, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने मचाई धूम
71वें एमी अवार्ड्स ने अपनी नॉमिनेशन की लिस्ट जारी कर दी है। पिछले साल की तरह इस बार भी टीवी शो 'गेम ऑफ थ्रोन्स' की एमी अवार्ड्स धूम मची हुई है। खास बात ये है कि 71वें इस शो ने एमी अवार्ड्स में 32 नॉमिनेशन हासिल किये हैं।अब तक कोई भी ऐसा शो नहीं जिसे किसी अवार्ड में इतनी बार नॉमिनेट किया गया हो।

पढ़ें: 71वें एमी अवार्ड्स के लिए नॉमिनेशन लिस्ट जारी, 'गेम ऑफ थ्रोन्स' ने मचाई धूम
Ravi Kishan to bollywood Celebrities reaction building collapse in mumbai top 5 news of bollywood
जावेद जाफरी - फोटो : file photo
पतंजलि का मजाक उड़ाने पर ट्रोल हुए जावेद जाफरी
अपनी कॉमेडी से लाखों दिलों को जीतने वाले एक्टर जावेद जाफरी ने योग गुरु बाबा रामदेव की कंपनी पतंजलि आयुर्वेद का मजाक उड़ाया है। उन्होंने पतंजलि से जुड़ा एक चुटकुला ट्विटर पर शेयर किया है। हालांकि जावेद जाफरी को अपने इस ट्वीट के बाद ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ा रहा है। कमेंट के जरिए सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल कर करे हैं। 

पढ़ें: जावेद जाफरी ने रामदेव के पतंजलि नमक का उड़ाया मजाक, यूजर ने कहा- 'साइंस पढ़ी है कभी?'
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Kishan to bollywood Celebrities reaction building collapse in mumbai top 5 news of bollywood
पायल रोहतगी - फोटो : instagram
एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने पीएम मोदी से पूछा उन्हें वो फॉलो क्यों नहीं करते ? 
लंबे समय से बॉलीवुड फिल्मों में नजर नहीं आईं एक्ट्रेस पायल रोहतगी इन दिनों सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियोज और ट्वीट की वजह से चर्चा में रहती हैं। पायल रोहतगी कई बार बॉलीवुड के दूसरे सेलेब्स को भी निशाने पर लेती रही हैं। साथ ही वह खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थक की मानती हैं। अब पायल रोहतगी ने पीएम मोदी से पूछ रही हैं कि वह उन्हें फॉलो क्यों नहीं करते हैं? 
 
विज्ञापन
Ravi Kishan to bollywood Celebrities reaction building collapse in mumbai top 5 news of bollywood
building collapsed in Dongri, Mumbai - फोटो : ANI
मुंबई के डोंगरी में इमारत गिरने से हिला बॉलीवुड, सोशल मीडिया पर ऐसे जताया दुख
मुंबई के डोंगरी इलाके में मंगलवार को चार मंजिला आवासीय इमारत गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। पीटीआई के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई जबकि करीब 40 लोग घायल हुए हैं। काफी संख्या में स्थानीय लोग भी बचाव के काम में जुटे। मुंबई बिल्डिंग रिपेयर एंड रिकंस्ट्रक्शन बोर्ड के अनुसार ये इमारत अनधिकृत थी। वहीं इस हादसे पर बॉलीवुड सितारों ने भी अपना दुख प्रकट किया है। 

पढ़ें: मुंबई के डोंगरी हादसे पर अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा समेत कई सेलेब्स ने ऐसे किए ट्वीट
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed