फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फैंस के बीच 'मास महाराजा' के नाम से मशहूर है ये साउथ एक्टर, टीवी पर हर रोज आती हैं इनकी फिल्में

Tue, 17 Sep 2019 05:43 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 17 Sep 2019 05:43 PM IST
विज्ञापन
Ravi Teja mass maharaja South Film Some Unknown Facts About Actor
Ravi Teja - फोटो : Social Media

बॉलीवुड भले ही कितना पॉपुलर हो लेकर जब साउथ फिल्म इंडस्ट्री (South Film Industry) की बात आती है तो लोगों के जहन में कई ऐसे स्टार्स आते हैं जो अपनी एक्टिंग और फैन फॉलोइंग से बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार्स को भी मात देते हैं। साउथ सुपरस्टार्स को लेकर दर्शकों का क्रेज देखते बनता है। ये स्टार्स दर्शकों के दिल में बसते हैं। उन्हीं में से एक हैं एक्टर रवि तेजा (Ravi Teja)। फिल्म इंडस्ट्री से संबंध न होने के बावजूद सूर्या ने जो स्टारडम हासिल किया है वो हर किसी के बस की बात नहीं है।

Ravi Teja mass maharaja South Film Some Unknown Facts About Actor
Ravi Teja
रवि तेजा की पॉपुलैरिटी कितनी ज्यादा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्हें 'मास महाराजा' के नाम से भी जाना जाता है। रवि तेजा ने अपने करियर की शुरुआत 1990 में सपोर्टिंग आर्टिस्ट के रोल में की थी जिसके बाद उन्होंने कई और फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए।
Ravi Teja mass maharaja South Film Some Unknown Facts About Actor
Ravi Teja

रवि तेजा का पूरा नाम रविशंकर राजू भूपतिराजू है। 1999 में आई फिल्म 'नी कोसम' से उन्होंने बतौर लीड एक्टर करियर शुरु किया। रवि तेजा साउथ के पॉपुलर एक्टर्स के साथ-साथ हाईएस्ट पेड एक्टर्स में से एक हैं। फिलहाल वो एक फिल्म के लिए करीब 10 करोड़ से ज्यादा रुपए चार्ज करते हैं। अगर आप साउथ की फिल्मों में दिलचस्पी रखते हैं तो टीवी पर इनकी फिल्में हर रोज देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ravi Teja mass maharaja South Film Some Unknown Facts About Actor
Ravi Teja

2012 में रवि तेजा का नाम फोर्ब्स ने 100 ऐसे सेलेब्रिटीज की लिस्ट में शामिल किया जिनकी सालाना कमाई 15 करोड़ के ऊपर थी। इस लिस्ट में रवि तेजा को 50वां रैंक मिला। रवि तेजा की परफॉर्मेंस देख लोग आज भी सीटियां बजाते हैं। पावर, राजा द ग्रेट, बंगाल टाइगर, कृष्णा रवि तेजा की मशहूर फिल्मों में से एक हैं।

विज्ञापन
Ravi Teja mass maharaja South Film Some Unknown Facts About Actor
Ravi Teja
निर्देशक पुरी जगन्नाध के साथ रवि तेजा ने कई हिट फिल्में दीं। कहा जाता है कि पुरी जगन्नाध की वजह से ही रवि तेजा इतने बड़े सुपरस्टार बन पाए। उनकी कई फिल्में बाकी निर्माता-निर्देशकों के लिए इंस्पिरेशन बनीं। अक्षय कुमार स्टारर 'राउडी राठौर' रवि तेजा की ही एक फिल्म का रीमेक थी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed