फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कांग्रेस सांसद ने दिलजीत और जैजी बी को दी धमकी, कहा- 'पंजाब स्टार बनाना जानता है तो जेल...'

Wed, 24 Jun 2020 01:47 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 24 Jun 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
ravneet singh bittu accused Diljit Dosanjh and Jazzy B take up arms and fight for a separate Sikh state of Khalistan
कांग्रेस सांसद - फोटो : सोशल मीडिया

पंजाब के लुधियाना से कांग्रेस सांसद और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते रवनीत सिंह बिट्टू ने अपने सोशल मीडिया के जरिए दिलजीत दोसांझ और जैजी बी को चेतावनी दी है। रवनीत सिंह बिट्टू का आरोप है कि ये दोनों अपने गानों के द्वारा खालिस्तानी एजेंडे को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ravneet singh bittu accused Diljit Dosanjh and Jazzy B take up arms and fight for a separate Sikh state of Khalistan
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

बिट्टू ने दिलजीत दोसांझ के गाने 'रंगरूट' और जैजी बी के 'पुत जट्टा दां' पर आपत्ति जताई है। उन्होंने लिखा- 'अगर आपको पंजाब के लोग बुलंदियों पर पहुंचा सकते हैं, तो जेल की हवा भी खिला सकते हैं। आप लोग पंजाब का खाकर अब देश और पंजाब के खिलाफ गद्दारी कर रहे हो। क्यों आप पंजाब के नौजवानों के खून के प्यासे हो गए? हमारे बच्चों को हथियार उठाने को कह रहे हो? आपकी ये गलतियां बर्दाशत नहीं की जाएंगी।'
 

ravneet singh bittu accused Diljit Dosanjh and Jazzy B take up arms and fight for a separate Sikh state of Khalistan
दिलजीत दोसांझ

इतना ही नहीं उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से इन दोनों के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत करने की अपील की। इसके दवाब में दिलजीत दोसांझ ने वीडियो जारी कर कहा- 'जिस गाने पर आपत्ति जताई जा रहा है, वह साल 2014 की फिल्म पंजाब 1984 का है। इस फिल्म और उसके गानों को सेंसर बोर्ड ने मंजूरी दी थी।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Jis Ganey Bare Mudda Banaya Ja Riha Hai Oh Gana, Oh Film Already 2014 ch Indian Censor Board ton Pass Hai. #Punjab1984 #NationalAwardWinning Film

A post shared by DILJIT DOSANJH (@diljitdosanjh) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ravneet singh bittu accused Diljit Dosanjh and Jazzy B take up arms and fight for a separate Sikh state of Khalistan
दिलजीत दोसांझ - फोटो : सोशल मीडिया

दिलजीत ने आगे कहा, 'अगर इसमें कोई आपत्तिजनक बात होती तो सेंसर बोर्ड पास क्यों करता? और इस फिल्म को नेशनल अवॉर्ड के लिए क्यों चुना जाता? सांसद रवनीत सिंह बिट्टू एक बार फिर से फिल्म और गाने को देखें और ये ठीक से समझ लें कि मैंने देश के खिलाफ कुछ भी नहीं किया है। मैं भारत में कर (टैक्स) देता हूं और हमेशा भारत के साथ खड़ा हूं।'

विज्ञापन
ravneet singh bittu accused Diljit Dosanjh and Jazzy B take up arms and fight for a separate Sikh state of Khalistan
सिंगर जैजी बी - फोटो : file photo

वहीं इस मामले में जैजी बी का बयान नहीं आया है। बता दें कि दोनों ही जाने माने सिंगर्स हैं। दिलजीत और जैजी के फैंस सिर्फ देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी हैं। जैजी बी ने गल्लां करदी, दिल लुटेयां जैसे गाने गाएं हैं, वहीं दिलजीत गायक होने के साथ-साथ अभिनेता भी हैं। हाल ही में वह गुड न्यूज में दिखाई दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed