बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के अचानक आत्महत्या कर लेने की वजह से बॉलीवुड में घमासान मचा हुआ है। इस समय नेपोटिज्म को लेकर बॉलीवुड में जमकर बहस चल रही है। बॉलीवुड के कई एक्टर्स और डायरेक्टर्स का कहना है कि बॉलीवुड में स्टार किड्स को काफी महत्व दिया जाता है। जबकि आउट साइडर्स को पूछा तक नहीं जाता। हालांकि ऐसे कई अभिनेता हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में बिना किसी गॉडफादर के कदम रखा और अपना मुकाम बनाया। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही सितारों के बारे में...
बिना गॉडफादर के इन बॉलीवुड सितारों ने बनाई अपनी अलग पहचान, सुशांत सिंह राजपूत के बिना अधूरी है लिस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुशांत सिंह राजपूत
बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं हैं। लेकिन सुशांत सिंह राजपूत भी ऐसे अभिनेताओं की फेहरिस्त में शुमार हैं जिन्होंने बिना किसी गॉडफादर के फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा और अपनी एक अलग ही पहचान बनाई। सुशांत के जाने का दुख आज हर किसी को है। जिसकी वजह से नेपोटिज्स का मुद्दा भी गरमाता ही जा रहा है।
शाहरुख खान
बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान ने टेलीविजन से अपने करियर की शुरुआत की थी। टेलीविजन के बाद शाहरुख ने बॉलीवुड में कदम रखा और सबको 'दीवाना' कर दिया और आज शाहरुख बिना किसी गॉडफादर के बॉलीवुड पर राज करते हैं। हालांकि याद दिला दें कि शाहरुख खान फिल्म जीरो के बाद किसी भी फिल्म में नजर नहीं आए हैं।
अक्षय कुमार
बॉलीवुड के खिलाड़ यानी अक्षय कुमार बॉलीवुड में आने से पहले मार्शल आर्ट्स के टीचर थे। इसी दौरान उनके एक स्टूडेंट के पिता ने उन्हें फिल्मों में आने की सलाह दी। इसके बाद से ही अक्षय का करियर बॉलीवुड में निकल पड़ा। अक्षय का भी कोई गॉडफादर नहीं रहा। उन्होंने खुद ही अपने आप को बॉलीवुड में स्थापित किया है और आज वो बॉलीवुड पर राज करते हैं। अक्षय को खिलाड़ी के नाम से भी जाना जाता है।
आयुष्मान खुराना
आयुष्मान खुराना का नाम आज बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स में शुमार होता है। आयुष्मान मल्टीटैलेंटेड अभिनेता हैं। जो अभिनय के साथ-साथ गायन, लेखन और डांस में भी निपुण हैं। आयुष्मान का अभिनय की दुनिया में कदम रखने से पहले कोई भी पहचान का व्यक्ति इंडस्ट्री में नहीं था। आयुष्मान रोडीज, इंडियन आइडल जैसे रियलिटी शो में भी नजर आ चुके हैं। इसके बाद ही उन्होंने काफी स्ट्रगल कर बॉलीवुड में एंट्री की और आज की तारीख में खुद को स्थापित कर लिया है।